बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU : पीजी सत्र 2021-23 में ऑनर्स से अलग विषय में भी छात्र ले सकेंगे नामांकन, यूनिवर्सिटी तैयार कर रहा प्रस्ताव, यहाँ जाने अपडेट

On: June 30, 2022 7:57 AM
Follow Us:
---Advertisement---

BRABU PG ADMISSION 2021 : यदि ऑनर्स में इतिहास नहीं पढ़ा है फिर भी पीजी में इतिहास में दाखिला ले सकेंगे। बीआरए बिहार यूनिवर्सिटी में दिल्ली यूनिवर्सिटी की तर्ज पर यह बदलाव किया जा रहा है। एकेडमिक काउंसिल में प्रस्ताव का पास कराने पर यूनिवर्सिटी तैयारी कर रहा है।

बिहार यूनिवर्सिटी के डीएसडब्ल्यू प्रो. अभय कुमार सिंह ने बताया कि कई छात्र इसलिए अलग विषय से पीजी नहीं कर पाते हैं क्योंकि उनके पास स्नातक में वह विषय नहीं था। दिल्ली व दूसरे विवि में ऐसा नहीं होता है।

BRABU : स्नातक सत्र 2022-25 में नामांकन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज, 1st मेरिट लिस्ट इस तारीख को जारी की जायेगी, यहाँ जाने सबकुछ

एकेडमिक काउंसिल में में यूनिवर्सिटी रखेगा प्रस्ताव

इंटर में यदि कोई छात्र साइंस लेता है तो वह आनर्स में आर्ट्स का विषय ले सकता है। इसलिए भी विवि में पीजी स्तर पर इस व्यवस्था को लागू करने की तैयारी कर रहे हैं । एकेडमिक काउंसिल में प्रस्ताव को लाया जाएगा।

यूनिवर्सिटी के यूएमआईएस कोआर्डिनेटर प्रो. टीके डे ने बताया कि कई विषयों में सीट इसलिए खाली रह जाती हैं, क्योंकि छात्र ने ऑनर्स में वह विषय नहीं लिया है। इस नियम के आने से खाली रह जाने वाले विषयों में भी दाखिला बढ़ेगा।

फिलॉस्फी, संस्कृत में सीटें रह जाती हैं खाली

बिहार यूनिवर्सिटी में संस्कृत, फिलॉस्फी, बांग्ला, मैथिली जैसे विषयों में दाखिले काफी कम होते हैं। इस बार भी इन विषयों में आवेदन की संख्या कम है। मैथिली विषय में छात्रों की संख्या बढ़ाने के लिए निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा कराने का ऑफर भी दिया है।

Brabu परीक्षा फॉर्म समेत अन्य सभी अपडेट के लिए Join करे

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

BRABU: 18 कॉलेजों में यूनिवर्सिटी प्रतिनिधि की नियुक्ति स्थगित, यहाँ जाने क्या है पूरा मामला

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now