बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU : स्नातक सत्र 2020-23 और 2021-24 की कक्षा और परीक्षा में होगा एक ही रोल नंबर, समाप्त होगी पेंडिंग की समस्या, यहाँ पढ़ें पूरी डिटेल्स

On: March 10, 2022 9:03 PM
Follow Us:
BRABU Zeebihar
---Advertisement---

BRABU : बिहार यूनिवर्सिटी में अब स्टूडेंट्स के रोल नंबर से ही के से उसके कॉलेज का नाम, नामांकन का वर्ष, विषय कोड समेत अन्य सभी जानकारी मिल सकेगी। इसके लिए अल्फा न्यूमेरिक रोल नंबर तैयार हुआ है। वहीं, अब 15 अंकों का रजिस्ट्रेशन नंबर होगा। स्नातक के शैक्षणिक सत्र 2020-23 और 2021-24 के लिए होने वाली परीक्षा के लिए इसे अपनाया गया है।

सत्र 2020-23 के स्टूडेंट्स की परीक्षा के लिए यूनिवर्सिटी की तैयारी पूरी कर ली गई है

क्लासरूम में बच्चों का रॉल नंबर और परीक्षा का रॉल नंबर दोनों को एक समान किया जाएगा। नई व्यवस्था के तहत स्टूडेंट्स की पूरी जानकारी टीआर पर भी दर्ज रहेगी। कक्षाओं में और परीक्षा में एक रॉल नंबर होने से पेंडिंग की समस्या दूर होगी। यूएमआईएस के को-आर्डिनेटर प्रो. टीके डे ने बताया, सत्र 2020-23 के स्टूडेंट्स की परीक्षा के लिए विवि की तैयारी पूरी कर ली गई है। दूसरी ओर, विवि ने सत्र 2021-24 के तहत टीडीसी पार्ट वन में हुए नामांकन को लेकर 1 लाख 13 हजार से अधिक स्टूडेंट्स का रोल नंबर तैयार कर लिया गया है।

जल्द शुरू होगी स्नातक सत्र 2020 23 की परीक्षा

यूनिवर्सिटी में स्नातक सत्र 2020 परीक्षा की पूरी तैयारी कर ली है जल्द ही परीक्षा से संबंधित नोटिस जारी किया जाएगा हालांकि अभी यूनिवर्सिटी में कर्मचारियों की हड़ताल होने के कारण आशंका जताई जा रही है कि परीक्षा होली के बाद ही शुरू की जाएगी।

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

Bihar Board 12th Results 2022 : क्या जोड़े जाएंगे एडिशनल विषय के नंबर, यहाँ जाने कितना होगा पासिंग मार्क्स

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now