बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU UG Admission: 28 सितंबर से फिर खुलेगा स्नातक में नामांकन के लिए आवेदन का पोर्टल, CBSE के छात्र बढ़ाएंगे तीसरी सूची में भी कटऑफ

On: September 22, 2022 6:38 AM
Follow Us:
BRA BRABU BIHAR UNIVERSITY
---Advertisement---

BRABU UG ADMISSION 2022 : सीबीएसई के 20 हजार छात्र बीआरए बिहार विवि में स्नातक में दाखिले के लिए जारी होने वाली तीसरी मेधा सूची में फिर कटऑफ बढ़ाएंगे।

ये छात्रों ने मार्क्सशीट नहीं आने के कारण आवेदन नहीं किया था। मार्क्सशीट आने के बाद ये यूनिवर्सिटी के यूएमआईएस कार्यालय पहुंच कर आवेदन करने के लिए पोर्टल खोलने की मांग कर रहे हैं।

यूनिवर्सिटी के UMIS कोऑर्डिनेटर प्रो. टीके डे ने बताया

यूनिवर्सिटी के UMIS कोऑर्डिनेटर प्रो. टीके डे ने बताया कि इनकी मांग पर विवि 28 सितंबर से आवेदन करने के लिए पोर्टल खोलने पर विचार कर रहा है। पोर्टल खोलने के बाद सीबीएसई के छात्र आवेदन कर सकेंगे।

बताया कि बिहार बोर्ड के सभी छात्रों ने लगभग दाखिला ले लिया है, अब सीबीएसई के ही छात्र दाखिले को बचे हैं। बताया कि स्नातक की दूसरी मेधा सूची में भी कई विषयों का कटऑफ पहली सूची से अधिक था।

BRABU : छात्रों के रोजगार के लिए बिहार यूनिवर्सिटी समेत सभी कॉलेजों में खुलेगा प्लेसमेंट सेल, तैयारी शुरू, यहां जाने पूरी डिटेल

इसके अनुसार एमएसकेबी कॉलेज में फिजिक्स में दाखिले लेने के लिए 91 अंक चाहिए। कहा कि कई छात्रों ने पहली में जिन कॉलेजों नहीं चुना था, उसे दूसरी में चुन लिया, इसलिए कटऑफ बढ़ गया।

25 तक होगा दूसरी सूची से दाखिला

पार्ट-1 में दूसरी सूची के आधार पर 25 सितंबर तक दाखिला होगा। दाखिले के लिए बुधवार को भी कॉलेजों और पीजी विभागों में भीड़ रही। दूसरी सूची में स्नातक के 13 हजार और पीजी के 1600 छात्रों का चयन हुआ है। पीजी की दूसरी सूची में संस्कृत और बांग्ला जैसे विषयों का चयन छात्रों ने नहीं किया था

तीसरी सूची से पहले बची सीटों की संख्या होगी सार्वजनिक

कोऑर्डिनेटर प्रो. डे ने बताया कि तीसरी सूची से पहले कॉलेजों और खाली सीटों की संख्या सार्वजनिक की जाएगी। इससे छात्रों को पता चल सकेगा कि किस कॉलेज में कितनी सीटें किस विषय में खाली हैं।

इससे वह उन्हीं कॉलेज में आवेदन कर सकेंगे। दूसरी सूची में कई छात्रों ने ऐसे कॉलेज में आवेदन कर दिया था जहां सीटें नहीं थीं।

परीक्षा फॉर्म समेत अन्य सभी अपडेट के लिए Join करे

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now