बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU All Exam Result Update 2023: 30 नवंबर तक इन 31 कोर्सों के परीक्षाओं का जारी होगा रिजल्ट, शेड्यूल जारी, यहां देखें कब कौन सी परीक्षाओं का जारी होगा रिजल्ट

On: October 21, 2023 5:16 AM
Follow Us:
---Advertisement---

BRABU All Exam Result Update 2023: बिहार यूनिवर्सिटी मुजफ्फरपुर (BRABU) 11 दिनों में सवा लाख छात्रों का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। इसके लिए परीक्षा विभाग ने शेड्यूल तैयार कर लिया है।

बिहार यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक प्रो. टीके डे ने बताया कि शेड्यूल के हिसाब से सभी परीक्षाओं का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।

बिहार यूनिवर्सिटी यानी BRABU और बिहार यूनिवर्सिटी के सभी कॉलेज की तमाम खबरों को जानने के लिए टेलीग्राम और WhatsApp Group ज्वाइन करें!    

Join WhatsApp – Click Here

Join Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

30 नवंबर तक 31 कोर्सों का जारी होगा रिजल्ट

BRABU के परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि 30 नवंबर तक 31 कोर्सों का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। इसके लिए 500 शिक्षकों की ड्यूटी कॉपियों के मूल्यांकन में लगाई गई है।

अभी स्नातक सत्र 2020-23 पार्ट थ्री की कॉपियों की जांच चल रही है । एक दिन में 15 हजार कॉपियों का मूल्यांकन किया जा रहा है।

समय पर रिजल्ट जारी करने के लिए तेजी से कॉपियों का हो रहा मूल्यांकन

सभी रिज़ल्ट का शेड्यूल शिक्षा विभाग और राजभवन को भी भेज दिया गया है। स्नातक सत्र 2020-23 पार्ट थ्री की कॉपियों का मूल्यांकन करा रहे निदेशक प्रो. कल्याण कुमार झा ने बताया कि समय पर रिजल्ट जारी करने के लिए तेजी के कॉपियों को मूल्यांकन कराया जा रहा है। परीक्षा विभाग ने पीजी और LLB का रिजल्ट जारी करने का शेड्यूल तैयार किया है।

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप zeebihar.com पर पढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे Update कर रहे हैं। आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ zeebihar.com पर

31 अक्टूबर तक इन परीक्षाओं का आएगा रिजल्ट

पीजी 3rd सेमेस्टर, वोकेशनल सत्र 2022-25 के पार्ट वन, वोकेशनल सत्र 2021-24 के पार्ट टू, वोकेशनल सत्र 2020-23 के पार्ट थ्री का रिजल्ट जारी किया जाएगा।

इसके अलावा बीबीए-बीसीए सेकेंड सेमेस्टर, बीलिस, पीजी डिप्लोमा इन योगा, पत्रकारिता सेकेंड सेमेस्टर, PGDCA सेकेंड सेमेस्टर, एमसीए सेकेंड सेमेस्टर, तीनों सत्र, एमबीए सेकेंड और फोर्थ सेमेस्टर,

एमएससी फिस एंड फिसरिज प्रीवियस एंड फाइनल, फैशन डिजाइनिंग, सर्टिफिकेट इन फूड साइंस, डिप्लोमा इन फूड साइंस, बीएचएमएस पहले से लेकर चौथे वर्ष तक, एलएलबी प्री और तीन वर्षीय कोर्स व बी फार्मा ।

दिसंबर तक हो जाएंगी इस वर्ष की सभी परीक्षाएं

BRABU के परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि दिसंबर तक बिहार विश्विद्यालय की जितनी भी बची हुई परीक्षाएं हैं वह पूरी जो जाएंगी। अक्टूबर तक स्नातक का सत्र नियमित हो जाएगा। दिसंबर तक पीजी तक का पूरा सत्र नियमित हो जाएगा। बिहार यूनिवर्सिटी में पहली बार शेड्यूल बनाकर लगातार परीक्षाएं ली जा रही हैं।

उपरोक्त सभी बिंदुओँ की मदद से हमने आपको पूरी न्यू अपडेट के बारे मे बताया ताकि आप इसका पूरा – पूरा लाभ प्राप्त कर सकें। अन्त, आर्टिकल के अन्त में, हमें उम्मीद है कि आप सभी को हमारा यह आर्टिकल बेहद पसंद आया होगा जिसके लिए आप हमारे इस आर्टिकल को लाइक, शेयर व कमेंट करेगे।

बिहार यूनिवर्सिटी यानी BRABU और बिहार यूनिवर्सिटी के सभी कॉलेज की तमाम खबरों को जानने के लिए टेलीग्राम और WhatsApp Group ज्वाइन करें!    

Join WhatsApp – Click Here

Join Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now