बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU: स्नातक पार्ट 3 पेमेंट के परीक्षा फॉर्म भरने बाद बताया सर्वर एरर, दुबारा पेज खोलकर निकाला प्रिंट

On: November 16, 2021 10:42 AM
Follow Us:
BRABU zeebihar
---Advertisement---

BRABU: स्नातक पार्ट 3 परीक्षा 2021 का फॉर्म भरने में तीसरे दिन भी छात्र-छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा. शुरुआत के दो दिन में एक भी फॉर्म नहीं भरा गया. मंगलवार की सुबह पोर्टल ठीक हुआ. तो तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. छात्रों का कहना था कि विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने के लिए पेज खोलकर सारा डिटेल भर दिये. लेकिन, पेमेंट करने के बाद सर्वर एरर बता देता था.

तीसरे दिन से स्नातक पार्ट थर्ड का परीक्षा फॉर्म भर सके छात्र

पेज बंद कर दोबारा खोलने के बाद ही उसका प्रिंटआउट निकल रहा था, शाम साढ़े छह बजे तक 2600 से अधिक छात्र-छात्राओं ने परीक्षा फॉर्म भरा था. स्नातक (2018-21) के पार्ट थर्ड की परीक्षा दिसंबर में होनी है. इसके लिए गत शनिवार से ही परीक्षा का फॉर्म भरने का समय दिया गया है.

यूनिवर्सिटी और कॉलेज 12 दिन बाद आज खुलेंगे, नामांकन, परीक्षा, रिजल्ट और डिग्री के लिए परेशान हैं विद्यार्थी

शाम साढ़े छह बजे तक 2600 से अधिक छात्रों ने भरा फॉर्म

हालांकि तकनीकी गड़बड़ी के कारण शनिवार और रविवार को एक भी छात्र फॉर्म नहीं भर सके. छात्रों ने इसकी शिकायत कॉलेज के प्राचार्य के साथ ही विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक को भी दी. परीक्षा नियंत्रक की ओर से कहा गया कि फॉर्म न खुले तो डॉक्युमेंट के साथ छात्र कॉलेज के प्राचार्य से मिलें.

BSEB Scholarship : इंटर पास छात्राओं के खाते में जल्द जारी की जाएगी मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की राशि, यहाँ जाने जाने कब जारी होगी राशि : Zee Bihar

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click here

Bihar News – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now