बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU: यूनिवर्सिटी शिक्षक संघ की मांग, शिक्षा व्यवस्था ठीक करने को बने शैक्षणिक गतिविधि सुधार समिति

On: August 19, 2022 7:11 PM
Follow Us:
---Advertisement---

BRABU : बिहार यूनिवर्सिटी शिक्षक संघ बुस्टा व बूटा ने यूनिवर्सिटी में शैक्षिक व्यवस्था ठीक करने के लिए एकेडमिक एक्टिविटी रिफार्म कमेटी (शैक्षणिक गतिविधि सुधार समिति) के गठन की मांग की है। इसके लिए दोनों संघों ने कुलपति को ज्ञापन सौंपा है।

31 अगस्त तक मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन होगा

बूटा अध्यक्ष प्रो. अरुण कुमार, महासचिव डॉ. सुनील कुमार सिंह, बुस्टा के अध्यक्ष प्रो. अनिल ओझा, महासचिव रमेश गुप्ता ने शुक्रवार को कहा कि अगर 31 अगस्त तक मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन होगा।

प्राचार्य के अभाव में कॉलेजों के वरीयतम प्राध्यापकों को ही प्रभारी प्राचार्य पद पर नियुक्ति

संघ ने कुलपति से कमेटी के गठन के अलावा प्रभावी पेंशन व्यवस्था का अविलंब क्रियान्वयन करने और एमजेके कॉलेज बेतिया के मामले में न्यायिक जांच कराने भी मांग की। कहा कि हाईकोर्ट के न्यायादेशानुसार स्थायी प्राचार्य के अभाव में कॉलेजों के वरीयतम प्राध्यापकों को ही प्रभारी प्राचार्य पद पर नियुक्ति किया जाए।

BRABU UG Admission 2022 : 29 राज्यों के छात्रो ने स्नातक में एडमिशन के लिए किया आवेदन, यहां देखें पूरी लिस्ट

सभी जिला मुख्यालयों में विकेंद्रीकृत मूल्यांकन केंद्र की स्थापना की जाए

बिहार यूनिवर्सिटी के सभी जिला मुख्यालयों में विकेंद्रीकृत मूल्यांकन केंद्र की स्थापना की जाए। संबद्ध कॉलेजों में यूनिवर्सिटी प्रतिनिधि के रूप में सिंडिकेट सदस्यों के मनोयन पर रोक लगाई जाए। आवास आवंटन समिति को पुनर्गठित कर उसमें दोनों शिक्षक संघों को प्रतिनिधित्व दिया जाए।

परीक्षा फॉर्म समेत अन्य सभी अपडेट के लिए Join करे

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now