बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

मई-जून से शुरू होंगी बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के वर्तमान सत्र की परीक्षाएं, कैलेंडर तैयार

On: April 2, 2021 6:32 AM
Follow Us:
---Advertisement---

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के वर्तमान सत्र की परीक्षाएं मई-जून से शुरू होंगी। विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा कैलेंडर तैयार किया जा रहा है। परीक्षा नियंत्रक डॉ.मनोज कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय के पिछले सत्र की लगभग सभी परीक्षाएं समाप्त हो गई हैं। अधिकतर का परिणाम भी जारी किया जा चुका है। कुछ परीक्षाएं अभी आयोजित हो रही हैं। अब वर्तमान सत्र की परीक्षाएं शेष रह गई हैं। पीजी के तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा चल रही है।

मई में इसका परिणाम जारी होगा साथ ही इसके चौथे सेमेस्टर की परीक्षा जून में आयोजित होगी। वहीं स्नातक की परीक्षा का परिणाम भी शीघ्र जारी किया जाएगा। स्नातक सत्र 2020- 23 में शेष सीटों पर नामांकन चल रहा है। इसका रजिस्ट्रेशन होने के बाद परीक्षा आयोजित होगी। मई से जुलाई तक तीन महीने में विश्वविद्यालय सभी परीक्षाओं का आयोजन करेगा ।

इसके 45 दिनों के भीतर सभी परीक्षाओं का परिणाम भी जारी कर दिया जाएगा। बता दें कि स्नातक के सत्र 2019-22 प्रथम वर्ष की परीक्षा 25 हजार छात्रों के अवैध तरीके से नामांकन कराए जाने के कारण लंबित है। पीजी के तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा अभी चल रही है। पीजी सत्र 2019-21 के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा आयोजित की जानी है।

पिछली सभी परीक्षाओं के परिणाम हुए जरी, सत्र को नियमित करने की दिशा में हो रही पहल

Rn college Telegram group – Click here

Rn college Facebook group – Click here

Bihar University info – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now