बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में PG एडमिशन के लिए एक बार और खुलेगा पोर्टल ,जाने कब खुलेगा पोर्टल

On: May 20, 2021 1:07 AM
Follow Us:
---Advertisement---

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में पीजी एडमिशन के लिए अप्लाई का मौका फिर मिलेगा। स्थिति सामान्य होने के बाद दस दिनों के लिए पीजी का पोर्टल खोला जाएगा। हालांकि दो बार में अबतक 5300 सीटों के लिए 13 हजार 722 छात्रों के आवेदन आ चुके हैं।

यूएमआईएस कोऑर्डिनेटर डॉ. ललन कुमार झा ने कहा कि दस दिनों के लिए पोर्टल खोला जाएगा। छात्र फॉर्म अप्लाई करने के लिए पोर्टल खोलने की मांग कर रहे हैं। ऐसे में छात्रों को एक और मौका दिया जाएगा।

आवेदन पूरा होने के बाद मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाएगी। सबसे अधिक आवेदन इतिहास के लिए 1986 छात्र-छात्राओं ने किया है। इतिहास में पीजी विभाग व कॉलेजों को मिला पांच सौ के करीब सीटें हैं। वहीं कॉमर्स के लिए 1853 छात्र-छात्राओं के आवेदन आये हैं।

इस विषय में लगभग चार सौ सीटों पर एडमिशन होगा। इसके बाद मनोविज्ञान के लिए छात्रों ने आवेदन किया है, जबकि परसियन में एक और मैथिली में दो आवेदन आये है। वहीं छह विषय में सौ से कम आवेदन छात्रों के आये हैं। इन छात्रों का नामांकन सत्र 2020-22 के लिए होगा। हालांकि पिछली बार पीजी में एडमिशन के लिए 17 हजार छात्रों ने आवेदन किया था।

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click here

Bihar News – Click here

स्नातक पार्ट-थ्री के छात्रों की GS की परीक्षा इस साल नहीं हो सकेगी , जाने कैसे होगा मार्किंग

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now