बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BPSC 65th Result : एक सप्ताह में आएगा BPSC 65वीं का रिजल्ट, यहाँ जाने आयोग के सयुंक्त सचिव ने क्या कहा

On: October 1, 2021 6:26 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से 65वीं सिविल सेवा का रिजल्ट एक सप्ताह के अंदर घोषित कर दिया जाएगा। आयोग की ओर से रिजल्ट को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कुछ छात्रों का मेडिकल रिपोर्ट पीएमसीएच से आना है। रिपोर्ट आते ही रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। उम्मीद है दुर्गा पूजा के पहले 5 या 6 अक्टूबर तक रिजल्ट जारी कर दिया जाए। आयोग की ओर से दो माह पहले साक्षात्कार लिया गया था। छात्र अपना रिजल्ट वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

इसके माध्यम 14 विभागों के 423 पदों पर होगी नियुक्ति
-आयोग रिजल्ट अंतिम रूप देने जुटी
-मेडिकल रिपोर्ट आते ही जारी कर दिया जाएगा रिजल्ट

14 विभागों में करीब 423 पदों पर नियुक्ति की जाएगी

AddText 10 01 06.24.57

BPSC 65वी परीक्षा के माध्यम से 14 विभागों में करीब 423 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। यह जानकारी आयोग के सयुंक्त सचिव सह परीक्षा नियंत्रक अमरेन्द्र कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि जल्द ही रिजल्ट जारी किया जाएगा। इसकी तैयारी चल रही है। एक सप्ताह में रिजल्ट आ जाएगा।

विभागवार रिक्तियों का विवरण:

1- बिहार प्रशासनिक सेवा – 30 रिक्तियां
2- पुलिस उपाधीक्षक, गृह विभाग – 62
3- जिला समादेष्टा, गृह विभाग – 06
4- उत्पाद एव निबंधन विभाग – 05
5- अवर निर्वाचन पदाधिकारी, निर्वाचन विभाग – 46
6- नियोजन पदाधिकारी/जिला नियोजन पदाधिकारी, श्रम संसाधन विभाग – 09
7- जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, अल्प संख्यक कल्याण विभाग – 01
8- बिहार शिक्षा सेवा, शिक्षा विभाग – 72
9- ग्रामीण विकास पदाधिकारी, ग्रामीण विकास विभाग-110
10 – नगर कार्यपालक पदाधिकारी, नगर विकास एवं आवास विभाग – 11
11- आपूर्ति निरीक्षक, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग – 19
12 – प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, पंचायती राज विभाग – 14
13- श्रम संसाधन विभाग – 20
14 – अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति कल्याण विभग – 18

BPSC 65th कुल रिक्तियां – 423

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click here

Bihar News – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now