बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

बिहार यूनिवर्सिटी अब नौ को जारी करेगी पीजी की तीसरी लिस्ट,7 अगस्त तक फॉर्म एडिट कर सकतें है छात्र

On: August 3, 2021 4:05 AM
Follow Us:
BRABU
---Advertisement---

बीआरए बिहार विवि में पीजी की तीसरी लिस्ट अब नौ अगस्त को जारी की जाएगी। पहले यह लिस्ट छह अगस्त को जारी की जानी थी। कॉलेजों व पीजी विभागों की ओर से नामांकन की सूची अपलोड नहीं किए जाने के कारण विवि प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।

UMIS कोऑर्डिनेटर प्रो. ललन कुमार झा ने बताया

बिहार विवि के यूएमआइएस कोऑर्डिनेटर प्रो. ललन कुमार झा ने बताया कि दो अगस्त की शाम तक कई कालेजों और विभागों ने नामांकन की सूची पोर्टल पर अपलोड नहीं की। ऐसे में सूची को अपलोड करने की तिथि एक दिन और बढ़ा दी गयी है।

IMG 20210728 212835

चार से सात अगस्त तक फॉर्म को एडिट किया जाएगा

अब कॉलेज व विभाग तीन अगस्त की शाम तक सूची अपलोड कर सकते हैं। चार से सात अगस्त तक फॉर्म को एडिट किया जाएगा। इसके बाद पीजी में नामांकन के लिए नौ अगस्त को तीसरी मेधा सूची जारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि कॉमर्स और फिजिक्स विभाग में सिर्फ तीन से चार सीटें ही बची हैं।

UGC की ई-पाठशाला पर 700 से ज्यादा ई-बुक्स और 70 विषयों के 22 हजार से ज्यादा चैप्टर, यहाँ से करे डाउनलोड

इसके अलावा पोल साइंस में भी दूसरी सूची के नामांकन के बाद सीटों की संख्या चार से पांच के बीच ही बची हैं। वहीं, जिन विषय में सीट खाली रह जाएंगी, उसमें दूसरे विषय से बीए करने वाले छात्रों का दाखिला भी लिया जाएगा। जैसे कि हिन्दी में अगर सीट खाली रह गयी हो और इतिहास के छात्र हिन्दी से एमए करना चाहे हैं तो उसे नामांकन दे दिया जाएगा।

बिहार विवि : 3347 छात्राओं को मिलेगी कन्या उत्थान की राशि, सरकार को अनुशंसा भेजी गई

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click here

Bihar News – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now