बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

बिहार यूनिवर्सिटी की मार्कशीट पर लिखा जाएगा, क्यों किया गया प्रमोट, नई मार्क्सशीट का प्रारूप तय

On: April 8, 2022 4:37 AM
Follow Us:
BRABU Zeebihar
---Advertisement---

BRABU : बीआरए बिहार यूनिवर्सिटी में गुरुवार को परीक्षा बोर्ड की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता कुलपति प्रो. हनुमान प्रसाद पांडेय ने ऑनलाइन की। इसमें पार्ट वन की नई मार्क्सशीट का प्रारूप तय किया गया। मार्क्सशीट में छात्र के प्रमोटेड होने का कारण लिखा जाएगा। अगर छात्र एक विषय में फेल हैं तो बताया जायेगा कि एक विषय में फेल होने के कारण उसे प्रमोटेड किया गया है।

मार्क्सशीट पर लोगो भी रहेगा ताकि इसकी कॉपी नहीं हो सके

वहीं, अगर दो विषय में प्रमोटेड है तो यह भी लिखा जाएगा। अगर छात्र फेल है तो लिखा जायेगा कि दो से अधिक विषय में फेल होने पर उसे फेल किया गया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. संजय कुमार ने बताया कि बैठक में तय किया गया कि मार्क्सशीट पर लोगो भी रहेगा ताकि इसकी कॉपी नहीं हो सके।

यूजीसी के 2016 रेगुलेशन का पालन किया जायेगा

मार्क्सशीट का रंग भी अलग होगा। इसके अलावा पार्ट वन और पार्ट टू के जिन छात्रों की कॉपियां नहीं मिल रही हैं, उन्हें औसत अंक देकर पास किया जायेगा। परीक्षा बैठक में एमफील और पीएचडी डिग्री देने में यूजीसी के 2016 रेगुलेशन का पालन किया जायेगा। यूनिवर्सिटी में प्लेगरिज्म रोकने के लिए सेल बनाने पर सहमति बनी। मौके पर प्रोवीसी प्रो. रवींद्र कुमार, प्रो. अजीत कुमार, प्रो. रवि, प्रो. एसके पॉल, प्रो. मुमताजुद्दीन थे।

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now