बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

बिहार यूनिवर्सिटी में पीजी सत्र 2018-20 के फोर्थ सेमेस्टर की परीक्षा शुरू

On: January 28, 2022 4:36 AM
Follow Us:
BRABU Zeebihar
---Advertisement---

BRABU : बिहार यूनिवर्सिटी में पीजी फोर्थ सेमस्टर की परीक्षा गुरुवार से शुरू हुई। परीक्षा केंद्र यूनिवर्सिटी के एग्जाम हॉल को बनाया गया है। पहले दिन ग्रुप ए के विषयों की परीक्षा हुई। ग्रुप ए में कॉमर्स, उर्दू, बॉटनी, गणित, प्राचीन भारत, परसियन, जूलाजी, इलेक्ट्रॉनिक्स और संगीत विषय हैं।

परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक हुई। परीक्षा के लिए सुबह दस बजे से ही छात्र केंद्र पर पहुंच गये थे। परीक्षा देकर निकले छात्रों ने बताया कि सवाल सामान्य थे। पीजी की यह परीक्षा सत्र 2018-20 की हो रही है। यह परीक्षा वर्ष 2020 में ही होनी थी। परीक्षा आठ फरवरी तक चलेगी। 10 से 17 फरवरी तक छात्रों का प्रैक्टिकल एग्जाम होगा।

भोजपुरी में पीजी की पढ़ाई शुरू करे यूनिवर्सिटी

बिहार यूनिवर्सिटी में भोजपुरी में पीजी विभाग खोलने की मांग गुरुवार को पूर्व कुलपति व अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष प्रो रिपूसुदन श्रीवास्तव ने की। उन्होंन पत्रकारों से कहा कि भोजपुरी देश-दुनिया में बोली जाने वाली भाषा है। यह अब वैश्विक भाषा बन गयी है।

बिहार यूनिवर्सिटी में सीनेट की बैठक 29 जनवरी को : सदस्यों के घर भेजा जाएगा एजेंडा, यहाँ पढ़े पूरी जानकारी


सिंडिकेट और एकेडमिक काउंसिल में भोजपुरी में पीजी का प्रस्ताव पास हो चुका

इसलिए इसकी पढ़ाई बिहार विवि में पीजी स्तर में होनी चाहिए। इस बारे में उन्होंने सीनेट सदस्यों से भी अपील की है कि इस प्रस्ताव को बैठक में पास करायें। एसलएस कॉलेज में भोजपुरी विभाग के अध्यक्ष प्रो जयकांत सिंह ने कहा कि वर्ष 2018 में ही विवि के सिंडिकेट और एकेडमिक काउंसिल में भोजपुरी में पीजी का प्रस्ताव पास हो चुका है।

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

BSEB 12th & 10th Exam : परीक्षा हॉल में कॉपी भरने को लेकर बड़ा बदलाव ! परीक्षा से पहले जान लें क्या है बड़े बदलाव

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now