बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

तीन साल की डिग्री जारी करने के लिए बिहार यूनिवर्सिटी ने राजभवन से मांगी इजाजत

On: July 10, 2021 4:56 AM
Follow Us:
---Advertisement---

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में तीन साल के दौरान पास होने वाले छात्रों को डिग्री जारी करने के लिए मंजूरी मांगी गई है। कन्वोकेशन न होने के कारण पिछले तीन वर्ष के छात्रों को फिलहाल विवि से डिग्री नहीं दी जा पा रही है।

इसमें वर्ष 2018, 19 व 20 में स्नातक पास होने वाले छात्र हैं। इन वर्षों में पास होने वाले छात्र डिग्री निकलवाने के लिए ऑनलाइन अप्लाई लगातार कर रहे हैं। अप्लाई करने के बाद विवि दौड़ रहे हैं, लेकिन राजभवन से कन्वोकेशन डेट न होने के कारण विवि छात्रों को डिग्री नहीं दे रहा है।

725883 rajbhawan

विवि की ओर से एक बार फिर राजभवन को पत्र भेजकर कन्वोकेशन डेट की मंजूरी मांगी है। इन छात्रों को डिग्री की जरूरत पड़ने पर प्रोविजनल सर्टिफिकेट दिया जा रहा है। कई जगहों पर मूल प्रमाण पत्र की मांग छात्रों से की जाती है। इसके लिए छात्र लगातार विवि का चक्कर लगा रहे हैं। इन तीनों सत्र में लगभग दो लाख छात्र हैं।

एक सत्र में 65 से 70 हजार के बीच छात्र हैं। विवि की ओर से पिछले वर्ष नवंबर में भी राजभवन को पत्र भेजा गया था। इसमें दो वर्ष की डिग्री बांटने की इजाजत मांगी गई थी। इसमें वर्ष 2018 व 19 के लिए पत्र भेजा गया था। अब वर्ष 2020 में पास होने वाले छात्रों की डिग्री के लिए कन्वोकेशन डेट की मांग की गई है। यह डेट डिग्री पर दिया जाता है।

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click here

Bihar News – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now