बिहार यूनिवर्सिटीबिहार बोर्डसरकारी नौकरीस्कॉलरशिपसरकारी योजनाजॉब - एजुकेशनरिजल्टसीबीएसईदेशविदेशराशिफलवायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BIHAR : उत्तर बिहार के लोगों को जाम से मिली मुक्ति, गडकरी-नीतीश ने किया गांधी सेतु की पूर्वी लेन का उद्घाटन

On: June 7, 2022 4:07 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Bihar Gandhi Setu inaugurated : बिहार के पटना में महात्मा गांधी सेतु की दूसरी यानी पूर्वी लेन का उद्घाटन हो गया है। अब पटना समेत पूरे उत्तर बिहार के लोगों को गांधी सेतु पर ट्रैफिक जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा। मंगलवार से गांधी सेतु की दोनों लेनों पर आवागमन शुरू कर दिया गया।

पुल राजधानी पटना को राज्य के उत्तरी जिलों से जोड़ता है

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान फीता काटकर गांधी सेतु की पूर्वी लेन का लोकार्पण किया। यह पुल राजधानी पटना को राज्य के उत्तरी जिलों से जोड़ता है।

नितिन गडकरी और सीएम नीतीश कुमार हाजीपुर स्थित जनसभा में पहुंचे

गांधी सेतु का लोकार्पण करने के बाद नितिन गडकरी और सीएम नीतीश कुमार हाजीपुर स्थित जनसभा में पहुंचे। यहां 13,585 करोड़ रुपये की विभिन्न सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाना है। 

ITBP Constable Recruitment 2022 : ITBP में हवलदार के 248 पदों पर निकली भर्ती, 12वीं पास कर सकते है आवेदन, यहाँ कब से शुरू होगा आवेदन

दोनों नेता एक साथ हाजीपुर के लिए रवाना हुए

इससे पहले नितिन गडकरी सुबह 11 बजे बाद पटना एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से सीधे वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने उनके आवास पर गए। इसके बाद दोनों नेता एक साथ हाजीपुर के लिए रवाना हुए।

गांधी सेतु पर लगता था कई घंटों लंबा जाम

गंगा नदी पर बने गांधी सेतु की लंबाई 5.75 किलोमीटर है। इस पुल की पूर्वी लेन का काम 2017 में शुरू हुआ था। गांधी सेतु की पश्चिमी लेन को जून 2020 में चालू कर दिया गया था। तब से एक ही लेन में दोनों साइड से वाहन आ जा रहे थे। इस वजह से गांधी सेतु पर बहुत लंबा ट्रैफिक जाम लगता था। ट्रैफिक जाम में फंसने के चलते कई बार लोगों की फ्लाइट, ट्रेनें छूट जाती थीं। यहां तक कि शादियां भी रुक जाती थीं।

अब पटना से हाजीपुर का सफर महज 15 मिनट में पूरा किया जा सकेगा

यह पुल दक्षिणी बिहार को उत्तरी हिस्से से जोड़ता है। इसलिए इस पर ट्रैफिक का दबाव बहुत है। नए गांधी सेतु की दोनों लेन चालू होने के बाद अब इस सेतु पर रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी। अब पटना से हाजीपुर का सफर महज 15 मिनट में पूरा किया जा सकेगा।

बिहार समेत अन्य सभी अपडेट के लिए Join करें

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

Patna High Court Recruitment 2022 : पटना हाई कोर्ट में लॉ असिस्टेंट के पदों पर निकली भर्ती, यहाँ से करें आवेदन

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Bihar Ration Card Status Check 2026

Bihar Smart PDS Portal 2026: बिहार राशन कार्ड का नया पोर्टल हुआ शुरू, घर बैठे करें आवेदन, e-KYC और स्टेटस चेक

BRABU Result Crisis

BRABU Result Crisis: 2 परीक्षाओं का रिजल्ट अब भी लंबित, तीसरे एग्जाम की शुरुआत से छात्रों की बढ़ी चिंता

Bihar Domicile Rule 2026

Bihar Domicile Rule 2026: बिहार में शिक्षक बनने का सपना देख रहीं शादीशुदा महिलाओं के लिए डोमिसाइल का नया नियम, जानें 35% आरक्षण का पूरा नियम

BRABU PG Exam 2026

BRABU PG Exam 2026 Wrong Question Paper: दो बार गलत प्रश्नपत्र मिलने पर छात्रों का हंगामा, परीक्षा छोड़कर बाहर निकले परीक्षार्थी

JPU Website Hacked

JPU Website Hacked: जयप्रकाश विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर साइबर अटैक, कॉलेज पोर्टल खुलते ही दिखा आपत्तिजनक कंटेंट

Bihar Smart Meter Big Update: शाम को महंगी, दिन में सस्ती होगी बिजली – उपभोक्ताओं पर पड़ेगा असर!