बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

Bihar BEd 2021: बीएड कॉलेजों में नामांकन के लिए आज से शुरू होगी काउंसिलिंग, जाने काउंसिलिंग के समय कितने रुपये अंश शुल्क जमा करने होगे

On: September 1, 2021 5:12 AM
Follow Us:
---Advertisement---

Bihar B.Ed 2021: बिहार के बीएड कॉलेजों में नामांकन के लिए बुधवार (01-09-2021) से काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू. विश्वविद्यालय की ओर से काउंसिलिंग का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। शिक्षा शास्त्री सत्र 2021-23 में सफल छात्र भी नामाकंन ले सकेंगे।

परीक्षा में सफल छात्र अपने हिसाब से कॉलेजों का चयन कर सकते हैं। इस बार भी बीएड कॉलेजों में नामांकन के लिए नोडल विश्वविद्यालय ललित नारायण विश्वविद्यालय को बनाया गया है।

नामांकन के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे

एक से 12 सितम्बर तक होगी काउंसिलिंग
परीक्षा में उर्तीर्ण अभ्यर्थियों की ऑनलाइन काउंसिलिंग की प्रक्रिया एक सितम्बर 2021 से शुरू कर दी जाएगी। यह 12 सितम्बर 2021 तक चलेगी। सीईटी-बीएड 2021 की प्रवेश परीक्षा में सफल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट www.bihar-cetbed-lnmu.in पर जाकर ऑनलाइन काउंसिलिंग एवं महाविद्यालयों में नामांकन के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।

CTET: सीटेट अभ्यर्थियों ने एक हाथ में डिग्री और दूसरे में कटोरा ले किया भिक्षाटन, जाने क्या है मामला

सफल छात्रों का रजिस्ट्रेशन कराना होगा अनिवार्य
सभी सफल अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग की प्रक्रिया में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। एक सितम्बर 2021 से 12 सितम्बर 2021 तक अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन के साथ महाविद्यालयों का भी चयन करेंगे। अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन के समय ही महाविद्यालयों का चयन भी करना होगा।

एक छात्र कॉलेज चुन सकेंगे

अभ्यर्थी अधिकतम 12 महाविद्यालयों का चयन कर सकेंगे। काउंसिलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क तय कर दिया गया है। इस प्रकार है- अनारक्षित 1000 रुपये, बीसी, इबीसी, महिला, ईडब्ल्यूएस, दिव्यांग के लिए 750 रुपये एवं एससी/एसटी के लिए 500 रुपये।

राज्य के 13 विश्वविद्यालय के 340 कॉलेज में नामांकन
राज्य नोडल पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार मेहता ने बताया कि राज्य भर के 13 विश्वविद्यालय के 340 बीएड कॉलेजों में नामांकन की प्रक्रिया की जायेगी।

CET B. Ed में प्रवेश को रजिस्ट्रेशन कल से, ऑनलाइन होगी काउंसिलिंग, दाखिले में पहली बार नई प्रक्रिया, यहाँ जाने क्या है प्रक्रिया

सभी कॉलेजों की लिस्ट वेबसाइट पर उपलब्ध

इन 340 बीएड कॉलेजों में 36,800 सीट नामांकन के लिए उपलब्ध है। इसमें 07 सरकारी, 29 कांस्टीट्यूएंट, 304 प्राइवेट, 23 अल्पसंख्यक, 8 महिला व एक पुरुष कॉलेज शामिल है। सभी कॉलेजों की लिस्ट वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी अपनी सुविधानुसार कॉलेजों का चयन कर सकते हैं। कॉलेज का आवंटन मेधा, रोस्टर एवं चुनाव के आधार पर होगा।

काउंसिलिंग के समय तीन हजार रुपये अंश शुल्क

डॉ. मेहता ने बताया कि 18 सितम्बर 2021 को वेबसाइट पर अभ्यर्थियों को आवंटित महाविद्यालयों का नाम जारी कर दिया जाएगा। 19 सितम्बर 2021 से 25 सितम्बर 2021 तक अभ्यर्थी आवंटित महाविद्यालय के लिए स्वीकृति देंगे। छात्रों को काउंसिलिंग के समय तीन हजार रुपये अंश शुल्क (सभी अभ्यर्थियों के लिए) ऑनलाइन ही जमा करेंगे

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click here

Bihar News – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now