बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में अतिथि शिक्षक के लिए आवेदन कल से, यहाँ जाने आवेदन की पूरी प्रक्रिया

On: November 3, 2021 10:18 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में अतिथि शिक्षक के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया एक नवंबर से शुरू होगी आवेदन की अंतिम तिथि 20 नवंबर है. अभ्यर्थियों को आवेदन की हार्ड कॉपी 30 नवंबर तक कुलसचिव के कार्यालय में जमा करने के लिए कहा गया है.

विषयवार रिक्तियां निर्धारित किये बगैर ही शुरू की गयी प्रक्रिया

हालांकि किस विषय में कितने सीट खाली है, यह तय नहीं हो सका है. कुलसचिव डॉ आरके ठाकुर ने बताया कि अभी अतिथि शिक्षक के लिए सीट तय नहीं है, विभाग व कॉलेजों से विषयवार रिक्त सीटों की जानकारी ली गयी है. सभी विषयों में सीट खाली है. एक से 20 नवंबर तक आवेदन लिया जायेगा. बैकलाग भी क्लीयर किया जायेगा। जल्द ही रोस्टर भी पास करा लिया जायेगा.

BSEB Scholarship : इंटर पास छात्राओं के खाते में जल्द जारी की जाएगी मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की राशि, यहाँ जाने जाने कब जारी होगी राशि : Zee Bihar

पिछले सत्र में हुई थी 436 शिक्षकों की नियुक्ति

बिहार विश्वविद्यालय ने वर्ष 2020 में 436 अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की गयी थी. हालांकि इस साल इनमें से 380 अतिथि शिक्षकों को सेवा विस्तार दिया गया. दरअसल, कई शिक्षक ऐसे थे, जो पहले से कहीं कार्यरत थे. इन्होंने पूरे साल दोहरा वेतन का लाभ लिया. जब सरकार तक मामला पहुंचा, तो जांच व कार्रवाई का निर्देश मिला. रिन्यूवल के समय विवि ने सख्ती बरती, तो करीब दो दर्जन अतिथि शिक्षकों ने खुद ही दावा वापस ले लिया.

वहीं, दर्जनभर को सेवा विस्तार नहीं दिया गया. हालांकि इसके बाद भी कुछ अतिथि शिक्षकों के दोहरा वेतन लेने की आशंका है. विभाग के निर्देश परविवि प्रशासन चिह्नित शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगने की तैयारी में है.

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click here

Bihar News – Click here

जीरो नंबर लाकर बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर: पटना हाईकोर्ट ने बिहार यूनिवर्सिटी के कुलपति, समेत 5 अधिकारियों को भेजा नोटिस

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now