बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

स्नातक में एडमिशन के लिए आज आधी रात तक आवेदन, जाने कब जारी होगी मेरिट लिस्ट

On: August 16, 2021 4:42 AM
Follow Us:
BRABU
---Advertisement---

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के अंगीभूत व संबद्ध कॉलेजों में स्नातक सत्र 2021-24 में एडमिशन के लिए 16 अगस्त को रात 12 बजे तक आवेदन किया जा सकेगा. विवि की ओर से आधी रात को यूएमआइएस पोर्टल बंद कर दिया जायेगा. इसके बाद अब समय नहीं बढ़ाया जायेगा, क्योंकि काफी विलंब हो चुका है.

शनिवार की शाम तक पोर्टल पर 1.39 लाख छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है. विवि के 91 अंगीभूत व संबद्ध कॉलेजों में एडमिशन के लिए यूएमआइएस पोर्टल पर आवेदन लिया जा रहा है.

• यूएमआइएस पोर्टल पर आवेदन के लिए यह अंतिम मौका

• 1.39 लाख आवेदन आये, कई कॉलेजों में खाली रह जाएंगी सीटें

पहले अप्रैल में 15 दिनों के लिए पोर्टल खोला गया था, जिसमें करीब 1.05 लाख आवेदन आये थे. इसके बाद पोर्टल बंद कर दिया गया. फिर पिछले महीने दुबारा पोर्टल खोला गया. साथ ही 17 नये कॉलेज भी जुड़ गये. 17 कॉलेजों को छोड़कर विवि में 1.55 लाख सीट निर्धारित है. अभी 17 कॉलेजों का सीट जोड़ना है.

1 1

हालांकि अभी तक पहले से तय सीट के बराबर भी आवेदन नहीं आया है. 16 अगस्त के बाद आवेदन के लिए कोई मौका नहीं दिया जायेगा. यूएमआइएस को-ऑर्डिनेटर डॉ ललन झा ने बताया कि 16 अगस्त को रात 12 बजे पोर्टल बंद कर दिया जायेगा.

इस दौरान स्नातक में एडमिशन के लिए पात्र छात्र ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. कहा कि आवेदन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद मेरिट लिस्ट तैयार की जायेगी.

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click here

Bihar News – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now