बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU : बिहार यूनिवर्सिटी के रिजल्ट और पढ़ाई पर नजर रखेगा AISHE, 127 कॉलेजों की जानकारी पोर्टल पर अपडेट

On: May 3, 2022 9:47 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बिहार यूनिवर्सिटी के रिजल्ट और पढ़ाई पर AISHE (ऑल इंडिया सर्वे ऑफ हायर एजुकेशन) नजर रखेगा। एआईएसएचई के पोर्टल पर बिहार यूनिवर्सिटी के 127 कॉलेजों की जानकारी अपडेट की गयी है। यह जानकारियां वर्ष 2020-21 की हैं। इन जानकारियों के आधार पर केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय वर्ष 2021-22 में क्या बदलाव हुए इस पर समीक्षा करेगा।

यूनिवर्सिटी के विकास अधिकारी डॉ पंकज कुमार ने बताया

बिहार यूनिवर्सिटी के विकास अधिकारी डॉ पंकज कुमार ने बताया कि पटना में उच्च शिक्षा निदेशालय में हुई बैठक में तय किया गया कि यूनिवर्सिटी और कॉलेज की सभी जानकारियां एआईएसएचई को दी जायेंगी। पूरे बिहार में सिर्फ बीआरए बिहार विवि ने ही अब तक सभी कॉलेजों की जानकारी पोर्टल पर अपडेट की हैं, इसके लिए यूनिवर्सिटी की सराहना भी की गयी।

सभी विश्वविद्यालयेां के कॉलेजों को आपस में लिंक कर दिया गया

उन्होंने बताया कि सितंबर महीने में वर्ष 2021-22 की रिपोर्ट एआईएसएचई को भेज दी जायेगी। विकास अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के निर्देश पर सभी विश्वविद्यालयेां के कॉलेजों को आपस में लिंक कर दिया गया है। इससे पता चल सकेगा कि कौन से विश्वविद्यालय में रिजल्ट कैसा है और शोध कितना हो रहा है।

इसी नीति के अनुसार देश के सभी विश्वविद्यालय चलेंगे

एआईएसएचई को सभी कॉलेजों में कितने शिक्षक हैं, उन्होंने कितना शोध किया है। कितने छात्र हैं और कॉलेज में क्या आधारभुत संरचना है इसकी जानकारी दी गयी है । अगर एक वर्ष में छात्रों की संख्या बढ़ेगी या रिजल्ट में कोई परिवर्तन होगा तो यूनिवर्सिटी में पढ़ाई को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय नीति तैयार करेगी। इसी नीति के अनुसार देश के सभी विश्वविद्यालय चलेंगे।

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now