बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

स्नातक सत्र 2021-24 में एडमिशन लिस्ट में नाम आने के बाद एडमिशन नहीं लेने पर खत्म होगा दावा, यहाँ जाने क्या है नामांकन की प्रक्रिया

On: August 31, 2021 9:24 AM
Follow Us:
BRABU
---Advertisement---

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक सत्र 2021-24 में एडमिशन के लिए पहली मेरिट लिस्ट इसी हफ्ते जारी की जायेगी. लिस्ट में जिन छात्र-छात्राओं का नाम आयेगा, उन्हें संबंधित कॉलेज में एडमिशन लेना होगा. एडमिशन नहीं लेने पर उनका दावा खत्म हो जायेगा और दूसरी या तीसरी लिस्ट में जगह नहीं मिलेगी. कॉलेज पसंद नहीं आने पर उन्हें एडमिशन लेने के बाद ही कॉलेज बदलने का विकल्प दिया जायेगा.

अगले हफ्ते से नामांकन की प्रक्रिया शुरू

विश्वविद्यालय के संबद्ध कॉलेजों में एडमिशन के लिए इस हफ्ते मेरिट लिस्ट जारी होगी और अगले हफ्ते से नामांकन की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स के लिए अलग-अलग कटऑफ के अनुसार मेरिट लिस्ट तैयार की जायेगी. डीएसडब्ल्यू डॉ प्रमोद कुमार ने बताया कि 31 अगस्त तक आवेदन के लिए अंतिम अवसर दिया गया है. एक सितंबर से आवेदन पत्रों की जांच की जायेगी.

अगले महीने भरा जायेगा स्नातक पार्ट वन 2020-21 का परीक्षा फॉर्म, यहाँ जाने कब जारी होगा परीक्षा का कार्यक्रम

विवि से कॉलेजों में निर्धारित सीट के अनुसार मेरिट लिस्ट तैयार की जायेगी. इसकी सूचना अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र में अंकित मोबाइल नंबर व इमेल आइडी पर भेजी जायेगी. छात्र छात्राओं को कहा गया है कि पहली, दूसरी या तीसरी मेरिट लिस्ट में नाम आने पर एडमिशन ले लें. एडमिशन नहीं लेने पर दावा खत्म हो जायेगा.

पखवारे भर में एक हजार आवेदन भी नहीं आये

विवि ने छात्रों के इंतजार में पखवारे भर का समय बर्बाद कर दिया, लेकिन एक हजार आवेदन भी नहीं आये. दरअसल, 16 अगस्त तक ही आवेदन के लिए यूएमआइएस पोर्टल खोला गया था. आधी रात को पोर्टल बंद भी कर दिया गया. तबतक 1.39 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था. वहीं, विवि के अंगीभूत व संबद्ध कॉलेजों में करीब 1.62 लाख सीट निर्धारित है.

सितंबर के पहले हफ्ते में जारी होगी है स्नातक की पहली लिस्ट, आवेदन के लिए कल रात 12 बजे तक खुला रहेगा पोर्टल

17 कॉलेजों का विकल्प कम ही छात्र छात्राओं ने दिया

यानी सीट से 23 हजार कम आवेदन आने पर विवि के अधिकारियों की बेचैनी बढ़ गयी थी. ऐसे में फिर से पोर्टल खोलने का निर्णय लिया गया. दो-तीन दिन बाद दुबारा पोर्टल खुला और 31 अगस्त तक का समय दिया गया. लेकिन, पखवारे भर में एक हजार से भी कम आवेदन आये है. इससे सभी कॉलेजों की चिंता बढ़ गयी है. खासकर इस सत्र में नये जुड़े 17 कॉलेजों का विकल्प कम ही छात्र छात्राओं ने दिया है.

कॉलेज पसंद नहीं आया तो एडमिशन लेकर बदलने का मिलेगा विकल्प

स्नातक एडमिशन इसी हफ्ते जारी हो सकती है पहली लिस्ट.

बीआरए बिहार यूनिवर्सिटी में स्नातक के नामांकन लेने के लिए आज आवेदन का अंतिम दिन, यहाँ जाने कब जारी होगी मेरिट लिस्ट

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click here

Bihar News – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

BRABU Special Exam 2026: स्नातक छात्रों को बड़ी राहत, पार्ट 1-2-3 की होगी स्पेशल परीक्षा, रिजल्ट सुधारने का मिलेगा आखिरी मौका

BRABU PG 2nd Merit List 2025-27 : बिहार यूनिवर्सिटी पीजी में नामांकन के लिए 2nd मेरिट लिस्ट जारी, यहाँ से करें डाउनलोड

BRABU UG Alert March–April Dual Exams No Internship No Entry: स्नातक छात्रों के लिए बड़ी खबर: मार्च-अप्रैल में दो सत्र की बड़ी परीक्षा, बिना इंटर्नशिप No Entry!

BRABU UG 4th Semester Result 2023-27 : स्नातक सत्र 2023-27 के 4th सेमेस्टर का रिजल्ट जारी, यहां से करें डाउनलोड

BRABU PG Admission Portal to Reopen : पीजी नामांकन के लिए फिर खुलेगा पोर्टल, 11 हजार सीटों में से 6751 पर हो चुका है दाखिला

Big Academic Reform BRABU Internship Now Compulsory in 4-Year UG Course : 4 वर्षीय स्नातक छात्रों के लिए बड़ा फैसला, इंटर्नशिप हुई अनिवार्य