बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

स्नातक पार्ट वन का कल मिलेगा एडमिट कार्ड, एक अक्टूबर से शुरू हो रही परीक्षा

On: September 29, 2021 8:21 AM
Follow Us:
BRABU
---Advertisement---

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय की स्नातक पार्ट वन परीक्षा 2020 (सत्र 2019-22) एक अक्टूबर से शुरू हो रही हैं, लेकिन परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड जारी करने में ही परीक्षा विभाग को पसीना छूट रहा है. अब तक दो बार परीक्षा विभाग की ओर से एडमिट कार्ड जारी किया गया और गड़बड़ी के कारण उस पर रोक लगा दी गयी, अब 29 सितंबर को शाम तक सभा कालेजा का एडमिट कार्ड दिया जायेगा, जिसके बाद 30 सितंबर को छात्र अपने कॉलेज से एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे विवि की ओर से बताया गया कि गलतियों को सुधार कर एडमिट कार्ड तैयार किया जा रहा है.

दो बार जारी हुआ एडमिट कार्ड, गड़बड़ी के कारण रोका गया

आज शाम तक विवि से कॉलेजों में भेजा जायेगा एडमिट कार्ड

विभिन्न कॉलेजों से हजारों की संख्या में छात्रों को एडमिट कार्ड वितरित भी किया जा चुका है. अब छात्रों को भी एक बार फिर से एडमिट कार्ड के लिए गुरुवार को कॉलेज जाना होगा, जबकि शुक्रवार से परीक्षा शुरू हो रही है.

गड़बड़ी के कारण एडमिट कार्ड बदलना पड़ रहा

विवि की ओर से कहा जा रहा कि पहली बार दो केंद्र बदले जाने के कारण वहां परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं का एडमिट कार्ड बदलना पड़ा. वहीं, दूसरी बार कई कॉलेजों की ओर से गलत जानकारी दिये जाने और एजेंसी की ओर से भी गड़बड़ी के कारण एडमिट कार्ड बदलना पड़ रहा है.

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click here

Bihar News – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now