बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU : बिना सूचना के गायब रहने वाले छात्रों का रद्द होगा एडमिशन, दिशा निर्देश जारी, यहां पढ़ें विस्तृत जानकारी

On: July 13, 2022 6:42 AM
Follow Us:
BRA BRABU BIHAR UNIVERSITY
---Advertisement---

BRABU : एलएस कॉलेज के प्राचार्य प्रो. ओपी राय ने मंगलवार को सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिया कि जो भी छात्र बिना सूचना कक्षा से गायब रहते हैं, उनका दाखिला रद्द किया जाए।

पाठ्य सामग्री छात्रों को उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया

प्राचार्य ने सभी विभागों में हो रहे एईसी-1 की परीक्षा का निरीक्षण किया और परीक्षा दे रहे छात्रों से बातचीत की। उन्होंने छात्रों को सैद्धांतिक और प्रायोगिक कक्षाओं में उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। सभी विभागों मे प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कराने और इससे संबंधित पाठ्य सामग्री छात्रों को उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया।

नवनिर्मित हॉस्टल में रहने की सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन

प्राचार्य के निर्देश पर 75 प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए सभी छात्रों से एक घोषणा पत्र भी विभागों ने लिया। उन्होंने दूसरे शहर के नामांकित छात्राओं को कॉलेज के नवनिर्मित हॉस्टल में रहने की सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया।

BRABU : दो वर्ष के एडमिशन देखकर तय होंगी स्नातक सत्र 2022-25 की सीट, यहाँ जाने प्रथम मेरिट लिस्ट कब होगी जारी

नये निर्देशों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया

प्रो. राय ने उपस्थिति से संबंधित नये निर्देशों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मौके पर प्रो. राजीव कुमार, प्रो. सुनील मिश्रा, प्रो. विजय कुमार, प्रो. सुरेंद्र राय, डॉ. नवीन कुमार, डॉ. कुमार, बलवंत सहित शिक्षक और अन्य कर्मी मौजूद रहे।

परीक्षा फॉर्म समेत अन्य सभी अपडेट के लिए Join करे

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

CUET UG 2022 : सीयूईटी यूजी 2022 में 98% छात्रों को उनके चुने हुए शहर में मिलेंगे परीक्षा केंद्र – यूजीसी अध्यक्ष

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now