बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

दलालों पर कार्रवाई वीसी ने कहा- छात्रों की समस्याओं का जल्द निदान होगा ताकि, दलाली का कोई रास्ता ही न बचे

On: February 28, 2021 5:27 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बिहार विवि में सक्रिय दलालों पर कार्रवाई को एक्शन में आए वीसी, निकलवाए सीसीटीवी फुटेज

प्रॉविजनल सर्टिफिकेट बनवाने आए छात्र की पिटाई की घटना के बाद सक्रिय दलालों पर कार्रवाई को लेकर बीआरए बिहार विश्वविद्यालय प्रशासन मंगलवार को एक्शन में आया। कुलपति डॉ. हनुमान प्रसाद पांडेय ने विवि के पदाधिकारियों की बैठक बुलाई और छात्र की पिटाई करनेवाले दलालों की पहचान कर कार्रवाई का निर्देश दिया।

उसके बाद कुलसचिव डॉ. आरके ठाकुर ने करीब 2 घंटे तक सीसीटीवी खंगलवाया। कार्यालय की पहली मंजिल पर मारपीट करनेवाले दलाल व पीड़ित छात्र का सीसीटीवी फुटेज निकलवाया गया है। ग्राउंड फ्लोर पर हुई पिटाई की घटना के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। कुलसचिव बोले- सबूत जुटा प्रॉक्टर विवि में तैनात मजिस्ट्रेट व पुलिस को उपलब्ध कराएंगे।

बार-बार आवेदन के बाद प्रॉविजनल नहीं मिलने पर सोमवार को सीतामढ़ी से आए दो छात्र दलालों के चक्कर में फंस गए। दलाल ने रुपए लिए। जब छात्र इसका फोटो लेने लगा तो पिटाई कर दी। दैनिक भास्कर ने मंगलवार को इस खबर 1. को प्रमुखता से प्रकाशित किया। उसके बाद वीसी ने बैठक बुलाई।

पदाधिकारियों से कहा- ऐसी व्यवस्था करें कि रिजल्ट पेंडिंग न हो। अंक पत्र, प्रॉविजनल, डिग्री के लिए भी छात्रों को कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़े। उन्होंने कहा कि परीक्षा के बाद छात्रों को सर्टिफिकेट मिल जाएंगे तो अधिकतर समस्याएं स्वयं खत्म हो जाएगी। दाखिला, परीक्षा, रिजल्ट तक पूरी प्रक्रिया कम्प्यूटराइज्ड की जा रही है। बैठक में सीसीडीसी डॉ. अमिता शर्मा, इंस्पेक्टर ऑफ कॉलेज आर्ट्स डॉ. प्रमोद कुमार आदि मौजूद थे।

IMG 20210210 115413

अंकपत्र के साथ प्रॉविजनल देने का भी दिया निर्देश कुलपति ने परीक्षा नियंत्रक को निर्देश दिया कि स्नातक फाइनल ईयर के छात्रों को किसी हाल में मार्क्स के साथ ही प्रॉविजनल सर्टिफिकेट दें। मार्क्स एवं सर्टिफिकेट कॉलेजों को भेजे जाएंगे।

Pg first semester 2019-2021 examination form fill started from 11-02-2021
https://zeebihar.com/pg-1-semester-exam-form/

इसके लिए छात्रों को विवि नहीं आना पड़ेगा। परीक्षा नियंत्रक डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि 2017 व 2018 के यूजी फाइनल ईयर के डेढ़ लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के ऑरिजनल सर्टिफिकेट भी जल्द ही एक साथ कॉलेजों को भेज दिए जाएंगे। ऐसी व्यवस्था होगी कि जिस तरह रिजल्ट के बाद अंक पत्र दिए जाते हैं, उसी तरह बिना आवेदन के सर्टिफिकेट भी मिल जाए।

प्रॉक्टर बोले- पेंडिंग समस्या समझने व सुलझाने को कर्मियों संग बैठक होगी

प्रॉक्टर डॉ. अजीत कुमार ने कहा कि पेंडिंग समस्या समझने व सुलझाने के लिए कर्मचारियों की भी बैठक होगी। इसी वजह से कैंपस में कई छात्रों को आना पड़ता है। ऑनलाइन आवेदन के साथ समय पर काम हो जाएगा तो छात्र क्यों आएंगे? इस दिशा में जल्द ही ठोस कदम उठाए जाएंगे।

image editor output image 485659805 1612779457412

पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन की रिपोर्ट की जाएगी अपडेट

डिग्री या अन्य सर्टिफिकेट के लिए ऑनलाइन आवेदन और निष्पादन कितना हुआ। इसकी रिपोर्ट राजभवन के पोर्टल पर हर सप्ताह अपडेट करनी है। लेकिन, पिछले साल 24 नवंबर के बाद से ही यह अपडेट नहीं हुआ। कुलपति ने कि राजभवन भी इसे लेकर सख्त है। इसे अपडेट कराया जाएगा। इसमें फिलहाल 4000 से अधिक आवेदन पेंडिंग दिख रहा है। click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

BRABU Special Exam 2026: स्नातक छात्रों को बड़ी राहत, पार्ट 1-2-3 की होगी स्पेशल परीक्षा, रिजल्ट सुधारने का मिलेगा आखिरी मौका

BRABU PG 2nd Merit List 2025-27 : बिहार यूनिवर्सिटी पीजी में नामांकन के लिए 2nd मेरिट लिस्ट जारी, यहाँ से करें डाउनलोड

BRABU UG Alert March–April Dual Exams No Internship No Entry: स्नातक छात्रों के लिए बड़ी खबर: मार्च-अप्रैल में दो सत्र की बड़ी परीक्षा, बिना इंटर्नशिप No Entry!

BRABU UG 4th Semester Result 2023-27 : स्नातक सत्र 2023-27 के 4th सेमेस्टर का रिजल्ट जारी, यहां से करें डाउनलोड

BRABU PG Admission Portal to Reopen : पीजी नामांकन के लिए फिर खुलेगा पोर्टल, 11 हजार सीटों में से 6751 पर हो चुका है दाखिला

Big Academic Reform BRABU Internship Now Compulsory in 4-Year UG Course : 4 वर्षीय स्नातक छात्रों के लिए बड़ा फैसला, इंटर्नशिप हुई अनिवार्य