मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

एबीवीपी ने स्नातक और पीजी का रिजल्ट जल्द जारी करने की मांग, प्रशासनिक भवन में छात्रों ने की नारेबाजी

On: April 20, 2022 4:24 AM
Follow Us:
---Advertisement---

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने स्नातक और पीजी का रिजल्ट जल्द जारी करने की मांग करते हुए बीआरए बिहार विवि में मंगलवार को चेतावनी मार्च निकाला और प्रदर्शन किया। छात्रों का मार्च एलएस कॉलेज से शुरू होकर यूनिवर्सिटी परिसर पहुंचा। इसके बाद विवि प्रशासनिक भवन में छात्रों ने नारेबाजी की और परीक्षा नियंत्रक व डीएसडब्ल्यू के सामने हंगामा किया।

सत्र 2019-21 के प्रथम सेमस्टर के रिजल्ट के पेंडिंग को क्लियर करने की मांग

विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता सत्र 2018-21 स्नातक के अंतिम वर्ष की परीक्षा परिणाम जारी करने की मांग कर रहे थे। इसके अलावा उन्होंने सत्र 2019-22 के प्रथम वर्ष की पेंडिंग रिजल्ट सुधार, सत्र 2018-20 स्नातकोत्तर के चौथे सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम जारी करने, 2020-23 के प्रथम वर्ष की परीक्षा जल्दी लेने और सत्र 2019-21 के प्रथम सेमस्टर के रिजल्ट के पेंडिंग को क्लियर करने की मांग की।

विश्वविद्यालय परिसर इकाई मंत्री नवनीत कुमार ने कहा

परिषद के विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष रविभूषण शुक्ल ने बताया कि इन सभी मांगों को अगर जल्द पूरा नहीं किया गया तो विश्वविद्यालय में चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। विश्वविद्यालय परिसर इकाई मंत्री नवनीत कुमार ने कहा कि छात्रों की परेशानी खत्म होने तक आंदोलन जारी रखेंगे। मौके पर अंकित, प्रशांत गौतम, प्रणव प्रत्युष, चंद्रभानु सिंह, निवास कुमार, शिवम सिंह, सत्यम कुमार, अभिषेक कुमार, चंदन कुमार, शुभम कुमार, अंकित त्रिवेदी, साहिल तिवारी थे।

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

BRABU UG 1st Semester Exam Admit Card 2026 Release: 1.50 लाख छात्रों के लिए 63 परीक्षा केंद्र, एडमिट कार्ड जारी, यहां से मिलेगा एडमिट कार्ड

BRABU UG 1st Semester Exam Centre List 2025: प्रथम सेमेस्टर के लिए परीक्षा केंद्रों की सूची जारी, 63 परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा

BRABU UG 1st Semester Admit Card Update 2026: स्नातक सत्र 2025-29 के 1st सेमेस्टर में अब एडमिट कार्ड पर होगी उत्तर पुस्तिका की संख्या, पेंडिंग सुधार में मिलेगी बड़ी सुविधा

PG Admission 2025-27: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में नामांकन की तिथि बढ़ी, 17 जनवरी तक करें आवेदन

BRABU UG 1st Semester Exam Admit Card 2026: इस दिन जारी होगा स्नातक प्रथम सेमेस्टर एडमिट कार्ड

BRABU New Evaluation Pattern Implemented: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में मूल्यांकन व्यवस्था में बड़ा बदलाव, अब दो साल से निष्क्रिय विवि सक्रिय