बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

बिहार यूनिवर्सिटी में एक नया कारनामा सामने आया एक छात्रा ने परीक्षा दी साइकोलॉजी की, रिजल्ट आया इकोनॉमिक्स का

On: April 23, 2022 4:47 AM
Follow Us:
---Advertisement---

BRABU: बीआरए बिहार यूनिवर्सिटी में एक छात्रा का अजीब रिजल्ट जारी हुआ है। आरती कुमारी पार्ट टू सत्र 2017-20 की छात्रा है। उसे पिता ने बताया कि उनकी बेटी मोतिहारी के एसके सिन्हा महिला कॉलेज की छात्रा है। वह शुक्रवार को परीक्षा विभाग फरियाद लेकर पहुंचे थे।

पहले पार्ट में अबसेंट कर दिया, दूसरे पार्ट में साइकोलॉजी की जगह इकोनॉमिक्स का रिजल्ट

बताया कि आरती ने साइकोलॉजी विषय से पार्ट टू की परीक्षा दी, लेकिन रिजल्ट उसका इकोनॉमिक्स का आया। इसे सुधारने के लिए वह तीन वर्ष से यूनिवर्सिटी का चक्कर काट रही है। बताया कि उनकी बेटी का पहले पार्ट में अबसेंट कर दिया गया, दूसरे पार्ट में साइकोलॉजी की जगह इकोनॉमिक्स का रिजल्ट आया और तीसरे पार्ट में पार्ट वन का नंबर ही नहीं चढ़ा।

परीक्षा नियंत्रक डॉ. संजय कुमार को आवेदन भी दिया

इससे छात्रा काफी परेशान हैं। उन्होंने परीक्षा नियंत्रक डॉ. संजय कुमार को आवेदन भी दिया है। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि कार्रवाई के लिए आवेदन को पार्ट वन सेक्शन में भेज दिया गया है।

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now