बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU : इसी माह के अंत में स्नातक सत्र 2019-22 पार्ट-टू की परीक्षा लेगा विश्विद्यालय, जल्द होगी परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख घोषित

On: June 4, 2022 8:25 PM
Follow Us:
---Advertisement---

BRABU TDC PART 2 EXAM : बिहार यूनिवर्सिटी इस माह के अंत में स्नातक पार्ट टू सत्र 2019-22 की परीक्षा लेगा। विवि का परीक्षा विभाग इसकी तैयारियों में जुट गया है। पार्ट टू में 1 लाख छात्र परीक्षा देंगे। इसके लिए 35 परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।

परीक्षा नियंत्रक डॉ. संजय कुमार ने शुक्रवार को बताया कि परीक्षा केंद्रों की सूची बनाई जा रही है। पार्ट टू परीक्षा का फॉर्म भराने की भी प्रक्रिया शुरू हो गई है। रजिस्ट्रेशन की जांच की जा रही है।

जल्द होगी परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख घोषित

सभी चीजें दुरुस्त कर छात्रों से परीक्षा फॉर्म भराया जाएगा। फॉर्म ऑनलाइन ही भरे जाएंगे। जल्द ही परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख घोषित कर दी जाएगी। परीक्षा में कोरोना प्रोटोकॉल का पूरा पालन किया जाएगा।

सत्र नियमित करने के लिए धड़ाधड़ ली जाएंगी परीक्षाएं

बिहार यूनिवर्सिटी में सत्र नियमित करने के लिए विवि प्रशासन धड़ाधड़ परीक्षाए लेने की योजना बना रहा है। पार्ट टू के बाद पार्ट थ्री की परीक्षा की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 2019-22 का सत्र इसी वर्ष पूरा हो रहा है और अब तक इस सत्र की पार्ट वन की परीक्षा ही पूरी हुई है।

BRABU PAT 2020 : बिहार यूनिवर्सिटी के 26 विभागों में होगी 1072 पदों पर पैट इंटरव्यू की प्रक्रिया, ये अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन से हो सकते है वंचित, यहाँ जाने पूरा मामला

दो पार्ट की परीक्षा अभी यूनिवर्सिटी को लेनी है। सत्र 2019-22 में एक लाख 24 हजार छात्रों ने दाखिला लिया था। स्नातक के अलावा पीजी का सत्र नियमित करने के लिए भी बची परीक्षाएं जल्द होंगी।

छात्र एक वर्ष से कर रहे हैं इंतजार

पार्ट टू की परीक्षा वर्ष 2021 में ही हो जानी थी, लेकिन कोरोना के कारण सत्र नियमित नहीं हो सका। परीक्षा के लिए छात्र एक वर्ष से इंतजार कर रहे हैं।

छात्रों का कहना है कि इस वर्ष अगर दोनों पार्ट की परीक्षा विवि ले लेता है तो उनका सत्र नियमित हो जाएगा।
परीक्षा लेने के बाद छात्रों को उम्मीद है कि उनका रिजल्ट भी समय पर आ जाएगा जिससे वह किसी भी नौकरी के लिए आवेदन करने के लिए योग्य हो जाएंगे।

Bihar University में रिजल्ट, एडमिशन, परीक्षा फॉर्म समेत अन्य सभी अपडेट के लिए Join करे

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

BRABU PG Admission 2021-23 : PG सत्र 2021-23 में नामांकन के लिए 05 जून से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया होगी शुरू, यहाँ जाने डिटेल्स

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now