बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU : स्नातक पार्ट- वन के एडमिट कार्ड पर अंकित है दो लैंग्वेज विषय का नाम, एक में शामिल होने पर रिजल्ट होगा पेंडिंग, यहाँ जाने पूरा मामला

On: May 16, 2022 7:47 AM
Follow Us:
---Advertisement---

BRABU TDC PART 1 EXAM 2021: पढ़ाई की एक लैंग्वेज विषय की और एडमिट कार्ड पर अंकित दो विषय। स्नातक पार्ट-1 के विद्यार्थियों के लिए एक की जगह दो लैंग्वेज विषय परेशानी का कारण बना हुआ है। छात्र सोच मे परे हैं कि किसकी परीक्षा देंगे।

बिहार यूनिवर्सिटी में स्नातक पार्ट-1 की परीक्षा शुरू होने के बाद भी गड़बड़ी खत्म नहीं हो रही है। सब्सिडियरी विषय में एडमिट कार्ड पर दो लैंग्वेज विषय कई छात्रों के अंकित हैं। आक्रोशित छात्रों ने कहा कि किसकी हम परीक्षा देंगे और किसी नहीं।

विद्यार्थियों ने कहा, एक में शामिल होंगे तो रिजल्ट होगा पेंडिंग

छात्रों ने कहा कि जब एडमिट कार्ड पर दो विषय अंकित है और हम एक विषय की परीक्षा में शामिल होंगे तो रिजल्ट पेंडिंग होगा। न कॉलेज इस पर कुछ भी बताने को तैयार है और न ही विवि प्रशासन 24 मई से लैंग्वेज विषय की परीक्षा का शिड्यूल निकला गया है।

BRABU: नियमित सेवा के लिए कल पटना में जुटेंगे नौ यूनिवर्सिटी के अतिथि प्राध्यापक, यहाँ पढ़े क्या है पुरा मामला

एडमिट कार्ड पर सब्सिडियरी में दो लैंग्वेज विषय हैं अंकित

छात्र रजनीश कुमार, अंकित कुमार समेत अन्य ने कहा कि यूनिवर्सिटी का चक्कर लगाकर हम थक गए हैं। कहा कि हमने फॉर्म में एक ही विषय भरा था तो दो विषय कैसे आ गया। अगर इसमें सुधार नहीं हुआ तो हम आंदोलन करेंगे। छात्रों ने कहा कि सब्सिडियरी में इंगलिश और हिन्दी दोनों एडमिट कार्ड पर अंकित है।

प्रशासन ने कहा कि कॉलेजों की गलती से यह गड़बड़ी हुई है। एमआईस कोऑर्डिनेटर प्रो. टीके डे ने कहा कि कॉलेज की लापरवाही से यह गड़बड़ी हुई है। एडिट करने का विकल्प भी कॉलेज प्रशासन को दिया गया था, लेकिन सुधार नहीं किया गया।

कॉलेज प्राचार्य गलत विषय को काट एडमिट कार्ड पर हस्ताक्षर कर भेजें:

UMIS कोऑर्डिनेटर ने कहा कि कॉलेज की लापरवाही से मामला लटका है। सवाल छात्रों के भविषय का है। ऐसे में कॉलेज प्राचार्य को निर्देश दिया गया है कि जिस भी छात्र के एडमिट कार्ड पर दो लैंग्वेज विषय अंकित हैं, उनके गलत विषय को काट कर एडमिट कार्ड पर कॉलेज प्राचार्य हस्ताक्षर कर हमारे पास भेजेंगे।

बिहार यूनिवर्सिटी की सभी लेटेस्ट अपडेट जानने हेतु बिहार के इस टेलीग्राम ग्रुप में जुड़े रहे

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now