बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

अब बिहार यूनिवर्सिटी के नए कॉलेजों में नहीं शुरू होगी चार वर्षीय बीएड कोर्स, यहाँ पढ़ें पूरी खबर

On: April 30, 2022 10:35 PM
Follow Us:
BRABU Zeebihar
---Advertisement---

Bihar B.ED Integrated 4 years Course Admission: बीएड का चार वर्षीय बीएड कोर्स अब नये कॉलेजों में शुरू नहीं होगा। एनसीटीई ने अपनी जेनरल बॉडी की बैठक में यह फैसला लिया है। इसकी कॉपी सभी विश्वविद्यालयों को भेज दी गई हैं। पूरे बिहार में पांच कॉलेजों में चार वर्षीय बीएड कोर्स चल रहे हैं। इनमें चार बिहार यूनिवर्सिटी में और एक गया सेंट्रल यूनिवर्सिटी में चल रहा है।

बिहार यूनिवर्सिटी में बीएड के 59 कॉलेज

बिहार यूनिवर्सिटी के चारों कॉलेजों में 100-100 सीटों पर दाखिला लिया जाता है। एनसीटीई ने कहा है कि जिन बीएड कॉलेजों ने अपनी वार्षिक एपरेजल की रिपोर्ट नहीं सौंपी है, वहां इस सत्र में दाखिला नहीं लिया जाएगा। बीएड कॉलेजों को एनसीटीईओ को अपनी वार्षिक एपरेजल रिपोर्ट ऑनलाइन भेजनी थी। बिहार यूनिवर्सिटी में बीएड के 59 कॉलेज हैं।

हार्ड कॉपी यूनिवर्सिटी में जमा नहीं कराई

बिहार यूनिवर्सिटी के इंस्पेक्टर ऑफ कॉलेज प्रो. प्रमोद कुमार ने कहा कि कॉलेजों ने अपनी एपरेजल रिपोर्ट ऑनलाइन भेजनी थी। उन्होंने हार्ड कॉपी यूनिवर्सिटी में जमा नहीं कराई है। एनसीटीई के पत्र के बाद पता किया जाएगा कि कितने कॉलेजों ने अपनी रिपोर्ट भेजी है।

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

BRABU: यूनिवर्सिटी की लापरवाही से B.Ed प्रवेश परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे हजारों छात्र, यहाँ जाने क्या है पुरा मामला

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now