बिहार यूनिवर्सिटीबिहार बोर्डसरकारी नौकरीस्कॉलरशिपसरकारी योजनाजॉब - एजुकेशनरिजल्टसीबीएसईदेशविदेशराशिफलवायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

Patna’s Graduate Chai Wali: पटना की ग्रेजुएट चाय वाली ने दुकान पर लिखा ‘पीना ही पड़ेगा’, यहाँ जानिए क्या है वजह

On: April 21, 2022 7:02 AM
Follow Us:
---Advertisement---

Patna’s graduate Chai Wali: प्रियंका की चाय की दुकान पर विभिन्न किस्म की चाय मिल सकती है जैसे कि कुल्हड़ चाय, मसाला चाय, पान चाय और चॉकलेट चाय. खास बात यह है कि एक कप चाय की कीमत मात्र ₹15 से ₹20 है।

पटना वीमेंस कॉलेज के आस-पास एक लड़की चाय का ठेला लगाए नजर आये

पटना वीमेंस कॉलेज के आस-पास अगर आपको एक लड़की चाय का ठेला लगाए नजर आए तो हैरान मत होना. दरअसल, 24 वर्षीय प्रियंका गुप्ता कोई आम चाय वाली नहीं हैं, बल्कि एक ग्रेजुएट चाय बेचने वाली हैं.

काशी विद्यापीठ से अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन किया

प्रियंका ने वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन किया है. पूर्णिया की रहने वाली प्रियंका गुप्ता इन दिनों पटना वीमेंस कॉलेज के पास में ही एक चाय का ठेला लगाकर चाय बेचती हैं.

प्रतियोगी परीक्षा में नहीं मिली सफलता

इसकी वजह यह है कि प्रियंका पिछले 2 साल से लगातार प्रतियोगी परीक्षाएं दे रही हैं, जिसमें बैंक की प्रतियोगी परीक्षा भी शामिल है. लेकिन वह परीक्षा में पास होने में असफल रही हैं, इसलिए उन्होंने अपने घर लौटने के बदले पटना में ही चाय का ठेला लगाकर रोजी रोटी कमाने का प्लान किया.

हाल ही में 11 अप्रैल को प्रियंका ने चाय बेचने का काम शुरू किया है. प्रियंका बताती हैं कि अर्थशास्त्र में ग्रेजुएट होने के बावजूद भी उन्हें पटना में चाय की दुकान लगाने में कोई झिझक नहीं होती. वह मानती हैं कि उनका यह काम भारत को आत्मनिर्भर बनाने की तरफ एक कदम है.

कई क्वालिटी की चाय बेचती हैं प्रियंका

अगर आप प्रियंका की चाय की दुकान पर पहुंचेंगे तो आपको यहां विभिन्न किस्म की चाय मिल सकती है जैसे कि कुल्हड़ चाय, मसाला चाय, पान चाय और चॉकलेट चाय. खास बात यह है कि एक कप चाय की कीमत मात्र ₹15 से ₹20 है.

कॉलेज के स्टूडेंट्स ही प्रमुख ग्राहक

एक और खास बात ये है कि प्रियंका ने पटना वीमेंस कॉलेज के बाहर अपनी दुकान खोली है तो स्टूडेंट्स ही उनके प्रमुख ग्राहक हैं. प्रियंका अहमदाबाद में चाय की दुकान चलाने वाले प्रफुल्ल बिलोर को अपना आदर्श मानती हैं, जिन्होंने एमबीए करने के बावजूद चाय की दुकान की शुरुआत की और आज उनकी चाय की दुकान एक बड़े कारोबार में बदल चुकी है.

दुकान पर लिखीं ये पंचलाइन

अपने ग्राहकों को चाय की दुकान तक लाने के लिए प्रियंका भी प्रफुल्ल बिलोर के जैसे ही दिलचस्प पंचलाइन का इस्तेमाल किया है जैसे “पीना ही पड़ेगा” और “सोच मत…चालू कर दे बस”.

BRABU : स्नातक सत्र 2022-25 में नामांकन के लिए 10% बढ़ेगी सीटें, इस वजह से नहीं खुल रहा ऑनलाइन आवेदन का पोर्टल, जाने पूरी वजह

अहमदाबाद के प्रफुल्ल बिलोर को मानती हैं आदर्श

प्रियंका ने कहा कि मैं प्रफुल्ल बिलोर को अपना आदर्श मानती हूं. उनकी वीडियो देखकर मैं प्रेरणा लेती थी जिसके बाद मैंने पटना में चाय की दुकान लगाने का प्लान किया. 30 जनवरी को पूर्णिया से पटना आते वक्त उन्होंने अपने पिता से कहा कि वह पढ़ाई करने के लिए पटना जा रही हैं. इन दो महीनों के दौरान वह पटना की कई चाय की दुकानों पर गईं और यह समझने की कोशिश की कि चाय की दुकान का व्यापार आखिर कैसे चलता है?

पटना में एक चाय का ठेला लगाने जा रही हैं

प्रियंका बताती हैं कि जब उनको जानने वाले लोगों को पता चला कि वह पटना में एक चाय का ठेला लगाने जा रही हैं तो उनको कई तरह से हतोत्साहित करने की कोशिश की गई मगर वह अपने सपने को पूरा करने के लिए जी-जान से कोशिश कर रही हैं.

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

CTET July 2022: इस दिन आएगा सीटीईटी जुलाई का नोटिफिकेशन, यहाँ जाने कैसे कर सकते हैं आवेदन

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Bihar Ration Card Status Check 2026

Bihar Smart PDS Portal 2026: बिहार राशन कार्ड का नया पोर्टल हुआ शुरू, घर बैठे करें आवेदन, e-KYC और स्टेटस चेक

BRABU Result Crisis

BRABU Result Crisis: 2 परीक्षाओं का रिजल्ट अब भी लंबित, तीसरे एग्जाम की शुरुआत से छात्रों की बढ़ी चिंता

Bihar Domicile Rule 2026

Bihar Domicile Rule 2026: बिहार में शिक्षक बनने का सपना देख रहीं शादीशुदा महिलाओं के लिए डोमिसाइल का नया नियम, जानें 35% आरक्षण का पूरा नियम

BRABU PG Exam 2026

BRABU PG Exam 2026 Wrong Question Paper: दो बार गलत प्रश्नपत्र मिलने पर छात्रों का हंगामा, परीक्षा छोड़कर बाहर निकले परीक्षार्थी

JPU Website Hacked

JPU Website Hacked: जयप्रकाश विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर साइबर अटैक, कॉलेज पोर्टल खुलते ही दिखा आपत्तिजनक कंटेंट

Bihar Smart Meter Big Update: शाम को महंगी, दिन में सस्ती होगी बिजली – उपभोक्ताओं पर पड़ेगा असर!