बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU UG 2020-23 Exam : स्नातक सत्र 2020-23 पार्ट 1 परीक्षा फॉर्म भरने का आज अंतिम दिन, यहाँ जाने कितने फीसदी छात्रों ने नहीं भरा फॉर्म

On: April 11, 2022 4:16 AM
Follow Us:
BRABU Zeebihar
---Advertisement---

BRABU UG 2020-23 Exam Form : बिहार यूनिवर्सिटी के कॉलेजों में ऑनलाइन फॉर्म भरने में फिजिकल वेरिफिकेशन की शर्त लगी तो स्नातक पार्ट वन के 60 फीसदी छात्रों का भी फॉर्म नहीं भरा जा सका। को कॉलेज ढूंढ रहा है। मामला स्नातक पार्ट वन का है। स्नातक पार्ट वन फॉर्म भरने का सोमवार को अंतिम दिन है, मगर कॉलजों ने विवि को जो रिपोर्ट दी है, उसके अनुसार अब तक 40 फीसदी छात्रों का भी फॉर्म नहीं भरा जा सका है।

गड़बड़ी को रोकने को इस बार व्यवस्था बदली गई

स्नातक पार्ट वन के एक लाख 25 हजार में महज 40 हजार छात्रों का ही अब तक फॉर्म भरा गया है। विवि अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले ऑनलाइन फॉर्म भरने में कॉलेज में उपस्थित होने की बंदिश नहीं रहती थी, मगर साइबर कैफे से छात्रों के ऑनलाइन फॉर्म भरने में लगातार हो रही गड़बड़ी को रोकने को इस बार व्यवस्था बदली गई।

छात्रों के हस्ताक्षर भी ऑनलाइन फॉर्म भरने में अपलोड करना

इस बार विवि ने छात्रों को कॉलेज में उपस्थित होकर फॉर्म भराने का आदेश दिया है ताकि छात्र अपने सामने सभी रिकार्ड देख लें और बाद में पेडिंग का मामला नहीं हो। इसके साथ ही छात्रों के हस्ताक्षर भी ऑनलाइन फॉर्म भरने में अपलोड करना है। कॉलेजों ने रिपोर्ट दी है कि छात्र फॉर्म भरने को कॉलेजों में आ ही नहीं रहे हैं।

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now