बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

NCC की रद ‘C’ सर्टिफिकेट परीक्षा 12 को, बिहार-झारखंड NCC निदेशालय ने की तिथि की घोषणा

On: April 6, 2022 8:36 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Cancellation of NCC ‘C’ certificate exam : पर्चा लीक होने पर राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की रद ‘सी सर्टिफिकेट की परीक्षा 12 अप्रैल को ली जाएगी। बिहार-झारखंड एनसीसी निदेशालय ने तिथि की घोषणा मंगलवार को की।

सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक लिखित परीक्षा

मुजफ्फरपुर ग्रुप की परीक्षा स्थानीय एलएस कॉलेज में होगी। सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक लिखित परीक्षा होगी। इसमें करीब 12 सौ कैडेट शामिल होंगे।

ठीक एक दिन पहले पर्चा लीक हो गया था

बीते 30 मार्च को सी सर्टिफिकेट की परीक्षा हुई थी। हालांकि, परीक्षा से ठीक एक दिन पहले पर्चा लीक हो गया था। दो बिहार बटालियन एनसीसी के एडम कमांडेंट कर्नल अनिल कुमार सिंह ने दो पूर्व कैडेट सहित 32 के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस छानबीन कर रही है।

जानकारी मुजफ्फरपुर ग्रुप की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई

बिहार-झारखंड एनसीसी निदेशालय के मुजफ्फरपुर ग्रुप के अलावा पटना, गया, भागलपुर, झारखंड के रांची और हजारीबाग ग्रुप की भी परीक्षा 12 अप्रैल को ली जाएगी। इसकी जानकारी मुजफ्फरपुर ग्रुप की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है।

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now