बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU : स्नातक सत्र 2020-23 के पार्ट 1 का महज 30-40 फीसदी ही भरा गया परीक्षा फॉर्म, यहाँ जाने परीक्षा नियंत्रक ने परीक्षा को लेकर क्या कहा

On: April 11, 2022 4:12 AM
Follow Us:
BRA BRABU BIHAR UNIVERSITY
---Advertisement---

BRABU UG EXAM 2020-23 : स्नातक पार्ट वन की परीक्षा का अब तक 30-40 फीसदी ही फॉर्म भरा जा सका है। 20 अप्रैल से परीक्षा होनी है, मगर विभिन्न कॉलेजों में आवेदन की प्रक्रिया काफी धीमी है। बिहार यूनिवर्सिटी में सत्र 20-23 के छात्र-छात्राओं का परीक्षा फॉर्म भरा जा रहा है। 11 अप्रैल तक आवेदन भरने की अंतिम तिथि है, मगर अधिकतर कॉलेज अब तक 50 फीसदी का आंकड़ा पूरा नहीं कर पाए हैं।

सभी कॉलेजों को निर्देश दिया गया है कि निर्धारित समय के भीतर छात्रों का फॉर्म भरवा लें।

फॉर्म ऑनलाइन भरा जाना है। कॉलेज के माध्यम से ही फॉर्म भरा जाना हैं और छात्रों से डाटा दिखा उनका हस्ताक्षर कराकर इसे फिर सबमिट करना है। विभिन्न कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि साइट काफी स्लो है, जिस वजह से दिक्कत आ रही है।

पार्ट वन की परीक्षा को लेकर मुजफ्फरपुर के साथ ही अन्य जिलों में भी केन्द्र बनना

इसके साथ ही छात्र-छात्राएं भी समय से कॉलेज नहीं पहुंच पा रहे हैं। पार्ट वन की परीक्षा को लेकर मुजफ्फरपुर के साथ ही अन्य जिलों में भी केन्द्र बनना है। लगभग सवा लाख छात्र पार्ट वन में हैं। यूनिवर्सिटी परीक्षा नियंत्रक डॉ. संजय कुमार ने बताया कि अभी कॉलेज से इस तरह की शिकायत नहीं मिली है, मगर सभी कॉलेजों को निर्देश दिया गया है कि निर्धारित समय के भीतर छात्रों का फॉर्म भरवा लें।

11 अप्रैल के बाद आगे मौका नहीं दिया जाएगा।

छात्रों को भी निर्देश दिया गया है कि इसमें कोताही नहीं करें। 11 अप्रैल के बाद आगे मौका नहीं दिया जाएगा। कॉलेज प्रबंधन डाटा सबमिट करने से पहले एक बार चेक जरूर करेंगे, ताकि आगे दिक्कत नहीं हो।

स्नातक सत्र 2020-23 के पार्ट 1 का परीक्षा फॉर्म, यहाँ जाने कैसे भरा जायेगा परीक्षा फॉर्म

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now