बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

Bihar Board 10th Result : मैट्रिक के टॉपर्स की कॉपियों की जांच प्रक्रिया शुरू, यहाँ जाने कब जारी होगा रिजल्ट

On: March 24, 2022 3:23 PM
Follow Us:
---Advertisement---

मैट्रिक कॉपी जांच खत्म होने के साथ ही टॉपर्स की कॉपियों की जांच की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बुधवार को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से मुजफ्फरपुर समेत सभी जिले के डीईओ और मूल्यांकन केन्द्र निदेशकों को इस संबंध में निर्देश जारी किया गया।

30 से अधिक अलग-अलग विषय की मैट्रिक की कॉपियों को जांचेगा।

बोर्ड की ओर से चयनित टीम गुरुवार को जिले में पहुंचेगी। अलग-अलग केन्द्रों पर बोर्ड की ओर से निर्धारित बारकोड के अनुसार कॉपियों को लिया जाएगा। बोर्ड जिले के परीक्षार्थियों की 30 से अधिक अलग-अलग विषय की मैट्रिक की कॉपियों को जांचेगा।

10 बजे से लेकर टीम के आने तक केन्द्र पर उपस्थित रहेंगे।

बोर्ड की टीम ने अलग-अलग केन्द्रों के लिए निर्धारित बारकोड के अनुसार कॉपी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। सभी मूल्यांकन केन्द्र निदेशकों को निर्देश दिया गया है कि 10 बजे से लेकर टीम के आने तक केन्द्र पर उपस्थित रहेंगे।

BSEB 10th Exam 2022 : 24 मार्च यानि कल दोबारा होगी मैट्रिक गणित की परीक्षा, परीक्षार्थियों को शामिल होना अनिवार्य, गाइडलाइन जारी

टॉपर्स की कॉपियां हैं जिन्हें बोर्ड अपने स्तर से भी जाचेंगा।

बोर्ड ने सभी केन्द्र से कॉपियां मंगाई हैं। जिले में छह केन्द्र पर मैट्रिक की कॉपियां जांची गई है। डीईओ अब्दुस सलाम अंसारी ने बताया कि बोर्ड की ओर से सभी मूल्यांकन केन्द्र निदेशकों को कुछ कॉपियों का बारकोड भेजा गया है। संबंधित बारकोड को उजागर नहीं करना है। शिक्षकों के अनुसार ये टॉपर्स की कॉपियां हैं जिन्हें बोर्ड अपने स्तर से भी जाचेंगा।

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

Bihar Board 10th Result : बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जल्द होगा जारी, पास होने के लिए इतने प्रतिशत नंबर हैं जरूरी

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now