बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BSEB Inter Result 2022 : शिक्षा मंत्री ने की बड़ी घोषणा ! इंटर पास छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपये की स्कॉलरशिप

On: March 17, 2022 4:50 AM
Follow Us:
BSEB Inter Result 2022
---Advertisement---

BSEB Inter Result 2022 : बिहार बोर्ड BSEB ने 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस बार करीब 80 फीसदी छात्र-छात्रा पास हुए हैं, और इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है. बिहार के शिक्षा मंत्री ने कहा कि जो लड़कियां इंटर पास हुई हैं उन्हें 25000 रुपए की स्कॉलरशिप मिलेंगे। उन सभी घरों में आज दिवाली मनेगी.

शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने इंटर की परीक्षा का परिणाम घोषित किया

इस बार भी बिहार बोर्ड ने देश में सबसे पहले रिजल्ट जारी करने की परंपरा को जारी रखा है. शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने बुधवार को इंटर की परीक्षा का परिणाम घोषित किया. रिजल्ट की घोषणा के दौरान शिक्षा मंत्री ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों की पीठ थपथपाई.

उन्होंने कहा कि कहा कि कई महीनों में आज महत्वपूर्ण दिन है. लगभग सवा 13 लाख विद्यार्थियों की किस्मत का नतीजा निकल रहा है. सभी बिहारवासियों तक यह बातें पहुंचे कि लगातार चौथी बार बिहार में सबसे पहले नतीजा घोषित किया है.

BSEB 12th Toppers List 2022 : बिहार बोर्ड 12th टॉपर्स लिस्ट जारी, यहाँ देखे किसने किया बिहार टॉप

लड़कियां शिक्षित तो पूरी पीढ़ी शिक्षित :

देश के दूसरे प्रदेशों के परीक्षा समिति के लोग बिहार आ रहे हैं और संपर्क करके इसे समझ रहा हैं, सीख रहे हैं. बिहार अपना खोया गौरव और प्रतिष्ठा को फिर से पाने की कोशिश कर रहा है यह उसकी बानगी है. बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं से अधिक हैं, लेकिन सक्सेस रेट लड़कियों में ज्यादा है. यह लड़कियों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की सफलता का प्रतीक है.

नीतीश सरकार द्वारा लड़कियों को शिक्षित करना का जो अभियान चलाया

इसके परिणाम दूरगामी होंगे. लड़की जब शिक्षित होती है तो पूरी पीढ़ी शिक्षित हो जाती है. यह बहुत ही शुभ लक्षण है. इसका सीधा असर प्रजनन दर पर पड़ता है. जनसंख्या भी नियंत्रित होती है जब जनसंख्या नियंत्रित हो जाती है तब हमारी कई समस्याओं का समाधान हो जाता है. नीतीश सरकार द्वारा लड़कियों को शिक्षित करना का जो अभियान चलाया गया वह जमीन पर दिखने लगा है. लड़कियों के लिए साइकिल, पोशाक आदि योजनाएं चल रही है.

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

BSEB Bihar Board 12th Result 2022 Live : बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2022 का रिजल्ट जारी, यहाँ से करें चेक

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now