बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU PG 2nd Semester Exam : 25 मार्च से शुरू होगी पीजी सत्र 2019-21 2nd सेमेस्टर की परीक्षा, यहाँ से देखे शिड्यूल  

On: March 21, 2022 2:25 AM
Follow Us:
BRABU Zeebihar
---Advertisement---

BRABU PG 2nd Semester Exam : बिहार यूनिवर्सिटी में पीजी सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षा 25 मार्च से 13 अप्रैल तक होगी। बिहार विवि के परीक्षा विभाग ने सोमवार को परीक्षा का संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया। पहले परीक्षा सात मार्च से होनी थी, लेकिन कर्मियों की हड़ताल के कारण परीक्षा स्थगित करनी पड़ी थी।

प्रैक्टिकल की परीक्षाएं 18 से 23 अप्रैल तक होंगी

परीक्षा नियंत्रक डॉ. संजय कुमार ने बताया कि परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह नौ से 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर दो से पांच बजे तक होगी। परीक्षा के लिए ए से एफ तक छह ग्रुप बनाए गए हैं। परीक्षा का केंद्र विवि का परीक्षा हॉल बनाया गया है। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि एइसी विषय की परीक्षा 16 अप्रैल को होगी।

पीजी सेकंड सेमेस्टर की परीक्षा अलग-अलग ग्रुपो मे होंगी

प्रैक्टिकल की परीक्षाएं 18 से 23 अप्रैल तक होंगी। ग्रुप ए में हिस्ट्री, होम साइंस, प्राचीन भारत, संगीत और संस्कृत को रखा गया है। ग्रुप बी में राजनीति विज्ञान, जूलॉजी, परसियन, फिलॉसफी और सोशियोलॉजी को रखा गया है। ग्रुप सी में साइकोलॉजी, इंग्लिश, मैथिली, पीके एंड जे और केमेस्ट्री को रखा गया है। ग्रुप डी में इकोनॉमिक्स, बॉटनी, फिजिक्स और बांग्ला को रखा गया है। ग्रुप ई में भूगोल और गणित को रखा गया है। ग्रुप एफ में हिन्दी, कॉमर्स,उर्दू और इलेक्ट्रानिक्स को रखा गया है।

BRABU PG Admit Card Download : पीजी 2nd सेमेस्टर का एडमिट कार्ड ऑनलाइन जारी , यहाँ से करे डाउनलोड

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now