BRABU : बिहार यूनिवर्सिटी से लेकर स्कूल तक कई शिक्षक सोमवार को रिटायर हो गए। बिहार यूनिवर्सिटी के तीन प्रधान लिपिक सहित 16 तृतीय और चतुर्थवर्गीय कर्मचारी रिटायर हुए। राजकीय कृत श्रीविश्राम सिंह उमावि के प्राचार्य राम चंद्र गुप्ता भी रिटायर हुए।
सिन्हा की सेवानिवृत्ति पर उन्हें विदाई दी गई
रिटायर होने के बाद स्कूल में उन्हें विदाई दी गई। रामेश्वर कॉलेज में हिन्दी की विभागाध्यक्ष डॉ. रेणु सिन्हा की सेवानिवृत्ति पर उन्हें विदाई दी गई। मौके पर प्राचार्य डॉ. अभय कुमार सिंह, डॉ. ब्रह्मचारी व्यासनंदन शास्त्री, डॉ. महेश्वर प्रसाद सिंह, डॉ़ सुरेन्द्र प्रसाद, डॉ. शारदानन्द सहनी थे।
समाज के लोगों को एक नई दिशा प्रदान करते
उधर, डीएवी खबड़ा में गणित के शिक्षक सुवंश कुमार को विदाई गई। मौके पर प्राचार्य मनोज कुमार झा ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते। वे हमेशा समाज के लोगों को एक नई दिशा प्रदान करते हैं। इससे समाज सशक्त और मजबूत होता है।
Telegram Group – Click here
Facebook Group – Click Here
Bihar News – Click Here
Join WhatsApp – Click Here