बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

स्नातक सत्र 2018-21 की पार्ट थर्ड की परीक्षा 20 से अगले हफ्ते जारी होगा एडमिट कार्ड, यहाँ जाने परीक्षा नियंत्रक ने क्या बताया

On: December 12, 2021 7:44 AM
Follow Us:
BRABU Zeebihar
---Advertisement---

बिहार यूनिवर्सिटी में इस सत्र की पहली परीक्षा 20 दिसंबर से शुरू होगी. स्नातक पार्ट थर्ड परीक्षा 2021 को लेकर परीक्षा विभाग ने तैयारी तेज कर दी है. यूनिवर्सिटी के अधिकारियों के अनुसार इस परीक्षा में करीब 60 हजार छात्र-छात्राओ शामिल होना है, जबकि शनिवार शाम तक करीब 50 हजार छात्र छात्राओं ने ही परीक्षा फॉर्म भरा था 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ फॉर्म भरने का अंतिम मौका दिया गया था.

पार्ट थर्ड के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरा गया

पांच जिलों में 35 केंद्रों पर परीक्षा होती है, अधिकारियों का कहना है कि केंद्रों की सूची निर्धारित करने के साथ ही एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया जायेगा मुजफ्फरपुर के साथ ही वैशाली मोतिहारी, बेतिया व सीतामढ़ी में परीक्षा केंद्र बनाये जायेंगे, परीक्षार्थियों की संख्या के अनुसार केंद्रों की संख्या तय की जायेगी, पार्ट थर्ड के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरा गया है. इसके चलते एडमिट कार्ड जारी करने में भी सहूलियत होगी परीक्षा विभाग की और से पोर्टल पर एडमिट कार्ड अपलोड किया जायेगा.

पांच केंद्रों पर होगी स्नातक पार्ट 2 की विशेष परीक्षा, यहाँ देखें परीक्षा केन्द्रों की सूची

उत्तर पुस्तिका पर होगी पार्ट थर्ड की परीक्षा

स्नातक पार्ट थर्ड की परीक्षा उत्तर पुस्तिका पर होगी, यूनिवर्सिटी की ओर से स्नातक पार्ट वन परीक्षा 2020 ओएमआर शीट पर ली गयी है, जिससे परीक्षार्थियों में असमंजस की स्थिति बनी है, परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि समय पर परीक्षा लेकर जल्द रिजल्ट जारी करने के उद्देश्य से परीक्षा बोर्ड ने केवल दो परीक्षाओं को ऑब्जेक्टिव कराने का निर्णय लिया था. पार्ट वन परीक्षा 2021 भी ओएमआर शीट पर ही ली जानी है.

जीरो सेशन से यूनिवर्सिटी को बचाने को कवायद

यूनिवर्सिटी मे अभी तक वर्ष 2021 की कोई परीक्षा नहीं हो सकी है. ऐसे में इसी महीने पार्ट थर्ड परीक्षा शुरू करने की कवायद चल रही है ताकि जीरो सेशन से बचा जा सके 20 दिसंबर से परीक्षा शुरू होगी, तो यह जनवरी तक जायेगी. अन्य परीक्षाओं के लिए जनवरी या उसके बाद का ही कार्यक्रम निर्धारित किया जा सकेगा. इसको लेकर परीक्षा विभाग पर काफी दबाव भी है..

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now