बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

बिहार यूनिवर्सिटी की परीक्षा बोर्ड की बैठक में छात्रों ने जमकर किया हंगामा, यहाँ जाने रिजल्ट पेंडिंग को लेकर परीक्षा नियंत्रक ने क्या बताया

On: November 25, 2021 4:35 AM
Follow Us:
BRABU zeebihar
---Advertisement---

BRABU PART3 EXAM: बिहार यूनिवर्सिटी में सोमवार को हुई परीक्षा बोर्ड की बैठक में छात्रों ने जमकर हंगामा किया। सभी पार्ट टू के प्रमोटेड छात्रों को अंडरटेकिंग लेकर पार्ट थ्री का परीक्षा फॉर्म भरवाने की मांग कर रहे थे। छात्रों ने दो घंटे तक यूनिवर्सिटी में बवाल किया। हंगामे के दौरान छात्र धरने पर भी बैठ गए।

बिहार यूनिवर्सिटी के स्नातक पार्ट 1 और 2 क्लीयर होने पर ही भर सकेंगे पार्ट 3 का परीक्षा फॉर्म, अधिसूचना जारी देखे डिटेल्स

परीक्षा नियंत्रक, डीओ और रजिस्ट्रार ने छात्रों को समझाने की कोशिश की

इस दौरान परीक्षा नियंत्रक, डीओ और रजिस्ट्रार ने छात्रों को समझाने की कोशिश की। लेकिन, छात्रों को विरोध जारी रहा। छात्रों की दलील थी कि एक बार अंडरटेकिंग लेकर परीक्षा फॉर्म भरने दिया गया था, इसलिए इस बार भी छात्रों को मौका दिया जाए। यूनिवर्सिटी पार्ट वन और पार्ट टू में पास छात्रों को ही परीक्षा फॉर्म भरने की इजाजत दे रहा है।

6 माह का सेमेस्टर, 9 माह बाद भी नहीं आया पीजी 3rd सेमेस्टर का रिजल्ट, छात्रों ने विश्वविद्यालय कार्यालय में जमकर किया हंगामा

रिजल्ट पेंडिंग को लेकर परीक्षा बोर्ड आज

बिहार यूनिवर्सिटी में परीक्षा बोर्ड की बैठक बुधवार को हुई। अध्यक्षता कुलपति प्रो. हनुमान प्रसाद पांडेय ने की। इसमें पार्ट 3 परीक्षा में रिजल्ट पेंडिंग और कॉपी के नहीं मिलने पर चर्चा की गई। बैठक में परीक्षा नियंत्रक संजय कुमार, प्रोवीसी प्रो. रविन्द्र कुमार मौजूद रहे।

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click here

Bihar News – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now