बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

स्नातक सत्र 2019-22 पार्ट वन की 5 और 6 नवंबर की परीक्षा स्थगित, जाने कब तक जारी होगी नई तिथि

On: November 11, 2021 6:39 PM
Follow Us:
BRABU zeebihar
---Advertisement---

BRABU: दिवाली और चित्रगुप्त पूजा को देखते हुए बीआरए बिहार यूनिवर्सिटी के स्नातक पार्ट वन की 5 एवं 6 नवंबर की परीक्षा स्थगित कर दी गई है। परीक्षा विभाग इस पर सोमवार को निर्णय लिया। परीक्षा नियंत्रक डॉ. संजय कुमार ने कहा कि कई संगठनों ने कुलपति से दो दिनों की परीक्षा स्थगित कर नई तिथि जारी करने की मांग की थी। इस पर कुलपति से बात कर निर्णय लिया गया।

पहले दो बार दो-दो दिनों की परीक्षा स्थगित हो चुकी

5 नवंबर को एमआईएल एनएच आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स, भूगोल की और 6 नवंबर को एमआईएल साइंस, कॉमर्स एमआईएल साइंस आर्ट्स, कॉमर्स जेनरल व एलएल सब्सिडियरी की परीक्षा है। इससे पहले दो बार दो-दो दिनों की परीक्षा स्थगित हो चुकी है।

बिहार यूनिवर्सिटी मे पैट 2021 से नये शिक्षकों को भी मिलेगी शोध कराने की जिम्मेदारी, सभी विभागों में शुरू हुआ एसेसमेंट

दिवाली और चित्रगुप्त पूजा को देखते हुए सामाजिक संगठनों की तरफ से की गई है इसकी मांग

पंचायत चुनाव को लेकर पहले ही परीक्षा का शिड्यूल डेढ़ माह लंबा था स्थगित परीक्षा के लिए नई तिथि जारी होने के बाद परीक्षा माह के अंत या अगले माह तक खींच जाएगी। यही वजह है कि परीक्षा विभाग एक बार फिर परीक्षा स्थगित करने के मूड में नहीं था। भाजपा शिक्षा मंच के पूर्व यूनिवर्सिटी संयोजक डॉ. राजीव कुमार राजू ने कुलपति से मिलकर समाज हित में परीक्षा स्थगित कर आगे बढ़ाए जाने की मांग की थी।

अपरिहार्य कारण से अगले आदेश तक स्थगित

त्रिवर्षीय स्नातक प्रथम खण्ड (सत्र 2019-22) परीक्षा 2020 जो दिनांक 05.11.2021 एवं 06.11.2021 की होने वाली है अपरिहार्य कारण से अगले आदेश तक स्थगित की जाती है। जल्द ही इसकी नई तिथि जारी की जाएगी। दिवाली के बाद जारी की जा सकती है नई तिथि।

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click here

Bihar News – Click here

CTET 2021 : CBSE CTET एप्लीकेशन फॉर्म करेक्शन के लिए पोर्टल खुला, इस Direct Link से करें सुधार

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now