बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

स्नातक में एडमिशन की तीसरी मेधा सूची 11 को होगी जारी, दुर्गापूजा के बाद नामांकन, पहली व दूसरी मेधा सूची से छूटे छात्रों को मौका

On: October 9, 2021 8:22 AM
Follow Us:
BRABU
---Advertisement---

UG ADMISSION 2021: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक में नामांकन के लिए रिक्त सीटों पर तीसरी मेधा सूची 11 अक्टूबर को जारों की जाएगी। हालांकि नामांकन प्रक्रिया दुर्गापूजा के बाद शुरू होगी।
यूनिवर्सिटी की ओर से बताया गया कि पहली और दूसरी सूची में जिन विद्यार्थियों ने किसी कारण नामांकन नहीं लिया था उन्हें भी एक मौका दिया जाएगा। वहीं कम अंकों से जिनका नाम मेधा सूची में नहीं आ सका उन्हें विषय व कालेज का विकल्प बदलने को लेकर दो दिनों तक पोर्टल खोला गया था।

दुर्गापूजा के बाद नामांकन

शुक्रवार की पोर्टल बंद कर दिया गया। वहीं दो दिनों में एडिट किए गए आवेदन व बदले गए कालेज के विकल्प की संवीक्षा करने के बाद तीसरी सूची जारी की जाएगी। सूची आनलाइन वेबसाइट पर जारी की जाएगी, लेकिन विधि और सभी कालेजों में छुट्टी रहेगी। ऐसे में चयनित अभ्यर्थियों को दुर्गापूजा के बाद नामांकन लेना होगा। एक सप्ताह का समय नामांकन के लिए दिया जाएगा।

स्नातक नामांकन :विषय या कॉलेज बदलना चाहते हैं तो एडिट का ऑप्शन है खुला फॉर्म में सुधार को दो दिन का मौका, यहाँ से करें आवेदन

1.43 लाख छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया

65 हजार से अधिक सीट खाली विधि में पहली दो सूची के आधार पर जितने विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है उससे अधिक सीटें अभी खाला है। पहली सूची 88 हजार विद्यार्थियों के लिए जारी की गई थी। वहीं दूसरी सूची 13500 अभ्यर्थियों के लिए जारी की गई। दोनों सूची मिलाकर 67200 विद्यार्थियों ने ही नामांकन लिया है। विधि की और से अंगीभूत और संबद्ध कालेजों को मिलाकर 99. कालेजों में नामांकन की प्रक्रिया हो रही है। इनमें 1.53 लाख सीटें निर्धारित हैं। इसके लिए 1.43 लाख छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया था।

BSEB Scholarship : इंटर 2021 पास छात्रों का स्कॉलरशिप लिस्ट जारी, इस लिस्ट में आये छात्रो को मिलेगी छात्रवृत्ति, यहाँ देखें पूरी लिस्ट

डिग्री कालेजों को नामांकन की स्वीकृति मिली उसमें एक भी नामांकन नहीं हो सका

बिलंब होने से काफी विद्यार्थी दूसरे विवि में हो गए नामांकित बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में स्नातक में नामांकन की प्रक्रिया छह महीने से चल रही है। ऐसे में काफी संख्या में विद्यार्थियों ने यहां आवेदन करने के बाद हो रहे विलंब को देखते हुए आसपास के विश्वविद्यालयों में नामांकन करा लिया। इससे भी विधि की काफी सोट रिक्त रह जाएगी। वहीं आवेदन के लिए तिथि समाप्त होने के बाद जिन डिग्री कालेजों को नामांकन की स्वीकृति मिली उसमें एक भी नामांकन नहीं हो सका है।

विवि की ओर से एक-दो दिनों मे मेघा सूची जारी की जाएगी। दुर्गापूजा की छुट्टी के बाद स्नातक में नामांकन की प्रक्रिया होगी। विद्यार्थियों को एक सप्ताह का समय नामांकन के लिए दिया जाएगा। (डा. अजीत कुमार, डीएडल्यू )

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click here

Bihar News – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now