बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

बिहार यूनिवर्सिटी अब 15 अगस्त के बाद जारी करेगी पीजी की थर्ड मेरिट लिस्ट

On: August 13, 2021 5:06 PM
Follow Us:
BRABU
---Advertisement---

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के पीजी विभाग और कॉलेजों में स्नातकोत्तर (सत्र 2020 (22) की शेष बची सीटों पर एडमिशन के लिए थर्ड मेरिट लिस्ट अब 15 अगस्त के बाद जारी होगी. करीब 1201 सीट विभाग और कॉलेजों में खाली है.

10 हजार छात्र-छात्राओं को थर्ड लिस्ट का इंतजार

अभी करीब 10 हजार छात्र-छात्राओं को थर्ड लिस्ट का इंतजार है. डीएसडब्ल्यू डॉ अभय कुमार सिंह ने कहा कि अभी लिस्ट तैयार नहीं है, जिसके कारण शुक्रवार को जारी नहीं की जा सकेगी. अगले हफ्ते में ही थर्ड लिस्ट जारी होगी. फर्स्ट और सेकेंड त्रा मेरिट लिस्ट पर 5349 छात्र-छात्राओं ने एडमिशन लिया है.

विवि में कुल 6550 सीटें हैं. शेष सीटों पर एडमिशन के लिए तीसरी लिस्ट जारी होनी है. पहले विवि की ओर से नौ अगस्त को लिस्ट जारी करने की बात कही गयी थी, लेकिन सात अगस्त को ही जारी कर दी गयी.

गड़बड़ी के कारण कुछ घंटों में ही उसे निरस्त भी

हालांकि गड़बड़ी के कारण कुछ घंटों में ही उसे निरस्त भी कर दिया गया. साथ ही कहा गया था कि 13 अगस्त को विभागवार रिक्त सीट और आवेदनों की समीक्षा के बाद तीसरी लिस्ट जारी कर दी जायेगी.

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click here

Bihar News – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now