बिहार यूनिवर्सिटीबिहार बोर्डसरकारी नौकरीस्कॉलरशिपसरकारी योजनाजॉब - एजुकेशनरिजल्टसीबीएसईदेशविदेशराशिफलवायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

डीएलएड : बिहार के सभी ट्रेनिंग कॉलेजों में बिना संयुक्त प्रवेश परीक्षा के होगा नामांकन

On: July 21, 2021 1:28 AM
Follow Us:
---Advertisement---

बिहार के सभी राजकीय व अराजकीय मान्यता प्राप्त ट्रेनिंग कॉलेजों में मौजूदा सत्र में दो वर्षीय डीएलएड कोर्स में बिना संयुक्त प्रवेश परीक्षा के ही नामांकन होगा। इसको लेकर शिक्षा विभाग ने मंगलवार को आदेश जारी कर दिया है। वि

भाग ने कहा है कि कोरोना महामारी से उत्पन्न स्थिति और अन्य कतिपय कारणों से बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा अबतक संयुक्त प्रवेश परीक्षा नहीं ली जा सकी है। इसमें अब विलंब हो चुका है। इसलिए कोर्स के सत्र 2021-23 में भी अंकों के आधार पर नामांकन लिया जाएगा। विभाग के उप सचिव अरशद फिरोज ने मौजूदा शैक्षिक सत्र के लिए ही बिना संयुक्त प्रवेश परीक्षा के नामांकन लिए जाने का आदेश मंगलवार को जारी किया है।

मालूम हो कि यह लगातार तीसरा साल है कि जब विभाग की कोशिश के बावजूद प्रवेश परीक्षा नहीं ली जा सकी है। शोध एवं प्रशिक्षण निदेशक डा. विनोदानंद झा ने बताया कि 2021-23 सत्र के लिए अगस्त में नामांकन कैलेंडर निकलेगा। आवेदन से लेकर चयन तक की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। आवेदन शुल्क 100 रुपए रखा गया है।

विद्यार्थियों के अंकों के आधार पर संबंधित कॉलेजों के द्वारा विद्यार्थियों की मेधा सूची तैयार की जाएगी। मेधा सूची के आधार पर ही उनका नामांकन होगा। उधर, मंगलवार को जारी आदेश में विभाग ने कहा है कि राज्य के एनसीटीई से मान्यता प्राप्त ए‌वं बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से संबद्धता प्राप्त डीएलएड कोर्स संचालित करने वाले राजकीय और अराजकीय प्रशिक्षणहै महाविद्यालयों-संस्थानों में नामांकन के लिए यह व्यवस्था की गई है।

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click here

Bihar News – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

India Post GDS 2026 1st Merit List

India Post GDS 2026 1st Merit List OUT: जारी हुई पहली मेरिट लिस्ट, 23,757 पदों पर भर्ती का रिजल्ट यहां से चेक करें

Bihar Ration Card Status Check 2026

Bihar Smart PDS Portal 2026: बिहार राशन कार्ड का नया पोर्टल हुआ शुरू, घर बैठे करें आवेदन, e-KYC और स्टेटस चेक

BRABU Result Crisis

BRABU Result Crisis: 2 परीक्षाओं का रिजल्ट अब भी लंबित, तीसरे एग्जाम की शुरुआत से छात्रों की बढ़ी चिंता

Bihar Domicile Rule 2026

Bihar Domicile Rule 2026: बिहार में शिक्षक बनने का सपना देख रहीं शादीशुदा महिलाओं के लिए डोमिसाइल का नया नियम, जानें 35% आरक्षण का पूरा नियम

BRABU PG Exam 2026

BRABU PG Exam 2026 Wrong Question Paper: दो बार गलत प्रश्नपत्र मिलने पर छात्रों का हंगामा, परीक्षा छोड़कर बाहर निकले परीक्षार्थी

JPU Website Hacked

JPU Website Hacked: जयप्रकाश विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर साइबर अटैक, कॉलेज पोर्टल खुलते ही दिखा आपत्तिजनक कंटेंट