बिहार यूनिवर्सिटीबिहार बोर्डसरकारी नौकरीस्कॉलरशिपसरकारी योजनाजॉब - एजुकेशनरिजल्टसीबीएसईदेशविदेशराशिफलवायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BPSC TRE 4 Big Update: बिहार TRE-4 भर्ती को लेकर बड़ी खबर! विज्ञापन जारी नहीं होने से अभ्यर्थियों में बढ़ी नाराजगी

On: September 21, 2026 8:22 AM
Follow Us:
---Advertisement---

BPSC TRE 4 Big Update: (पटना) बिहार में Teacher Recruitment Examination (TRE) 4.0 को लेकर अभ्यर्थियों का इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है। TRE-4 का संशोधित विज्ञापन अब तक जारी नहीं होने के कारण शिक्षक अभ्यर्थियों में नाराजगी देखने को मिल रही है। 21 सितंबर से आवेदन शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी, संशोधित विज्ञापन का इंतजार.

छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा कि BPSC की ओर से पहले नोटिस जारी कर 21 जुलाई से TRE-4 के लिए आवेदन शुरू होने की जानकारी दी गई थी। हालांकि, BPSC TRE 4 Big Update निर्धारित समय बीत जाने के बावजूद संशोधित विज्ञापन जारी नहीं किया गया है।

यह ख़बर अभी ताज़ा है और आप इसे सबसे पहले zeebihar.com पर पढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे अधिक जानकारी मिलेगी, हम इसे अपडेट कर रहें हैं। आप हमारे साथ जुड़े रहें और पाएं हर सच्ची ख़बर, सबसे पहले सिर्फ zeebihar.com पर।

21 सितंबर से आवेदन शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन!

अभ्यर्थियों की ओर से अब स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि 21 सितंबर से TRE-4 का आवेदन शुरू नहीं किया गया, तो राज्यव्यापी आंदोलन किया जाएगा।

अभ्यर्थी संशोधित विज्ञापन जारी होने और आवेदन प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में अब सभी की नजर BPSC के अगले अपडेट पर बनी हुई है।

क्या BPSC और शिक्षा विभाग के बीच फंसा है TRE-4 का मामला?

दिलीप कुमार के अनुसार, BPSC TRE 4 Big Update शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर TRE-4 शिक्षक भर्ती के लिए 21 सितंबर से आवेदन शुरू होने की जानकारी दी गई है। हालांकि, बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से अभी तक आवेदन प्रक्रिया शुरू करने को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

इसी बीच BPSC के अध्यक्ष के लंबी छुट्टी पर जाने की खबर और शिक्षा विभाग की ओर से संशोधित अधियाचना आयोग को नहीं भेजे जाने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। इसे लेकर अभ्यर्थियों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है। आंदोलनकारियों का कहना है कि छात्रों को लगातार इंतजार करना पड़ रहा है और अब इस मामले में स्पष्टता जरूरी है।

BPSC TRE-4 में पहले सरकार ने मानी थीं कई मांगें

पटना में हुए बड़े आंदोलन के बाद 28 अगस्त को बिहार सरकार की ओर से TRE-4 भर्ती को लेकर आंदोलनकारियों की कई मांगों पर सहमति जताए जाने की बात सामने आई थी। इनमें एकल परीक्षा, One Candidate-One Result और डोमिसाइल नीति के पालन जैसी प्रमुख मांगें शामिल थीं। आंदोलनकारियों ने इसे अभ्यर्थियों की एकजुटता की जीत बताया था।

आंदोलनकारियों के मुताबिक, TRE-4 शिक्षक भर्ती में अब एकल परीक्षा का प्रावधान लागू किया जाना है। TRE-1, TRE-2 और TRE-3 की तरह TRE-4 परीक्षा आयोजित करने की बात कही गई है। BPSC TRE 4 Big Update इसके साथ ही One Candidate-One Result व्यवस्था लागू करने तथा डोमिसाइल नीति का पालन करने पर भी सरकार की सहमति बताई गई थी।

हालांकि, TRE-4 परीक्षा कब आयोजित होगी और प्रस्तावित बदलाव वास्तव में लागू होंगे या नहीं, इसे लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। जब तक BPSC की ओर से आधिकारिक नियुक्ति प्रक्रिया और आवेदन से संबंधित नोटिफिकेशन जारी नहीं किया जाता, तब तक भर्ती की अंतिम स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकेगी।

TRE-4 अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट

  • TRE-4 का संशोधित विज्ञापन अब तक जारी नहीं
  • अभ्यर्थियों में बढ़ रही नाराजगी
  • आवेदन प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार
  • 21 सितंबर को लेकर अभ्यर्थियों की नजर
  • आवेदन शुरू नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

नोट: BPSC TRE 4 Big Update आवेदन की अंतिम तिथि, पदों की संख्या और अन्य महत्वपूर्ण विवरण संशोधित विज्ञापन जारी होने के बाद ही स्पष्ट होंगे। अभ्यर्थी BPSC की आधिकारिक सूचना को प्राथमिकता दें।

उपरोक्त सभी बिंदुओं की सहायता से हमने आपको पूरी नई अपडेट के बारे में बताया है ताकि आप इससे पूरा लाभ उठा सकें। आखिरकार, आर्टिकल के अंत में, हम आशा करते हैं कि यह आर्टिकल आप सभी को पसंद आया होगा, और आप इसे लाइक, शेयर और कमेंट करेंगे।

बिहार में सभी प्रमुख सरकारी नौकरियों और योजनाओं की नवीनतम अपडेट के लिए टेलीग्राम और WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें!

Join WhatsApp – Click Here

Join Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now