बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

CSBC Bihar Police Result 2024 : बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट, csbc.bih.nic.in पर जारी होगा परिणाम

On: October 25, 2024 11:21 AM
Follow Us:
---Advertisement---

CSBC Bihar Police Result 2024 : बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का रिजल्ट केंद्रीय चयन पर्षद कांस्टेबल भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर घोषित किया जाएगा। राज्य के लाखों युवा इस भर्ती परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

इस भर्ती के जरिए बिहार पुलिस में कांस्टेबल के 21391 रिक्त पदों को भरा जाएगा। भर्ती परीक्षा 7, 11, 18, 21, 25 और 28 अगस्त को आयोजित की गई थी। रिजल्ट से पहले CSBC लिखित परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी करेगा और अभ्यर्थियों से आपत्तियां आमंत्रित करेगा। रिजल्ट की घोषणा के साथ ही बोर्ड कैटेगरी वाइज कट-ऑफ मार्क्स भी घोषित करेगा।

बिहार में सभी प्रमुख सरकारी नौकरियों और योजनाओं की नवीनतम अपडेट के लिए टेलीग्राम और WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें!

Join WhatsApp – Click Here

Join Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On What’s App Channel  – Click Here

आपको बता दें कि बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए 1787520 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से 1438154 अभ्यर्थियों ने एडमिट कार्ड डाउनलोड किया। इनमें से 67 प्रतिशत अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।

यह ख़बर अभी ताज़ा है और आप इसे सबसे पहले zeebihar.com पर पढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे अधिक जानकारी मिलेगी, हम इसे अपडेट कर रहें हैं। आप हमारे साथ जुड़े रहें और पाएं हर सच्ची ख़बर, सबसे पहले सिर्फ zeebihar.com पर।

न्यूनतम अंक मानदंड:

लिखित परीक्षा में 30% से कम अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए असफल घोषित किया जाएगा। यानी अगले शारीरिक परीक्षण चरण में जाने के लिए कम से कम 30% अंक लाना अनिवार्य है। लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वालों को ही अगले चरण की शारीरिक परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौड़, ऊंची कूद और गोला फेंक में प्राप्त अंकों के आधार पर चयन के लिए अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी। लिखित परीक्षा के अंक अंतिम मेरिट सूची में नहीं जोड़े जाएंगे। लिखित परीक्षा केवल क्वालीफाइंग होगी। इसमें उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थी ही अगले चरण की शारीरिक परीक्षा (शारीरिक दक्षता परीक्षा) में प्रवेश कर सकेंगे।

लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर रिक्तियों के आरक्षण के मद्देनजर प्रत्येक श्रेणी के लिए 5 बार अभ्यर्थियों का शारीरिक परीक्षण के लिए चयन किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया का दूसरा चरण – शारीरिक परीक्षण के नियम

दूसरा चरण – ‘शारीरिक योग्यता/दक्षता परीक्षण’ – कुल 100 अंकों का होगा।

दौड़ – अधिकतम 50 अंक :

सभी श्रेणियों के पुरुषों के लिए – अधिकतम 6 मिनट में 1 मील (1.6 किमी),

  • 5 मिनट से कम – 50 अंक
  • 5 मिनट से 5 मिनट 20 सेकंड – 40 अंक
  • 5 मिनट 20 सेकंड से अधिक और 5 मिनट 40 सेकंड तक – 30 अंक
  • 5 मिनट 40 सेकंड से अधिक और 6 मिनट तक – 20 अंक
  • 6 मिनट से अधिक समय लेने वाले पुरुष उम्मीदवारों को असफल घोषित किया जाएगा

सभी श्रेणियों की महिलाओं के लिए – अधिकतम 5 मिनट में 1 किमी,

  • 4 मिनट से कम – 50 अंक
  • 4 मिनट 20 सेकंड तक – 40 अंक
  • 4 मिनट 40 सेकंड तक – 30 अंक
  • 4 मिनट 40 सेकंड से अधिक और 5 मिनट तक – 20 अंक
  • 5 मिनट से अधिक समय लेने वाली महिला उम्मीदवारों को असफल घोषित किया जाएगा।

गोला फेंक – अधिकतम 25 अंक

पुरुषों की सभी श्रेणियों के लिए – 16 पाउंड का शॉट पुट कम से कम 16 (सोलह) फीट फेंकना होगा।

  • 16 फीट से 17 फीट – 09 अंक
  • 17 फीट से अधिक और 18 फीट तक – 13 अंक
  • 18 फीट से अधिक और 19 फीट तक – 17 अंक
  • 19 फीट से अधिक और 20 फीट तक – 21 अंक
  • 20 फीट से अधिक – 25 अंक
  • 16 फीट से कम फेंकने वाले पुरुष उम्मीदवारों को असफल घोषित किया जाएगा।

महिलाओं की सभी श्रेणियों के लिए – 12 पाउंड का शॉट पुट कम से कम 12 फीट फेंकना होगा।

  • 12 फीट से 13 फीट – 09 अंक
  • 13 फीट से अधिक और 14 फीट तक – 13 अंक
  • 14 फीट से अधिक और 15 फीट तक – 17 अंक
  • 15 फीट से अधिक और 16 फीट तक – 21 अंक
  • 16 फीट से अधिक – 25 अंक

12 फीट से कम फेंकने वाली महिला उम्मीदवार असफल घोषित की जाएंगी।

ऊंची कूद – अधिकतम 25 अंक :

सभी श्रेणियों के पुरुषों के लिए – न्यूनतम ऊंचाई 4 (चार) फीट

  • 04 फीट – 13 अंक
  • 04 फीट 4 इंच – 17 अंक
  • 04 फीट 8 इंच – 21 अंक
  • 05 फीट – 25 अंक
  • 04 फीट से कम कूदने वाले पुरुष उम्मीदवार असफल घोषित किए जाएंगे।

सभी श्रेणियों की महिलाओं के लिए – – न्यूनतम ऊंचाई 3 (तीन) फीट

  • 03 फीट – 13 अंक
  • 03 फीट 4 इंच – 17 अंक
  • 03 फीट 8 इंच – 21 अंक
  • 04 फीट – 25 अंक

उपरोक्त सभी बिंदुओं की सहायता से हमने आपको पूरी नई अपडेट के बारे में बताया है ताकि आप इससे पूरा लाभ उठा सकें। आखिरकार, आर्टिकल के अंत में, हम आशा करते हैं कि यह आर्टिकल आप सभी को पसंद आया होगा, और आप इसे लाइक, शेयर और कमेंट करेंगे।

बिहार में सभी प्रमुख सरकारी नौकरियों और योजनाओं की नवीनतम अपडेट के लिए टेलीग्राम और WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें!

Join WhatsApp – Click Here

Join Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now