बिहार यूनिवर्सिटीबिहार बोर्डसरकारी नौकरीस्कॉलरशिपसरकारी योजनाजॉब - एजुकेशनरिजल्टसीबीएसईदेशविदेशराशिफलवायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BPSC TRE 3.0 Exam Cancelled : 15 मार्च को हुई तीसरे चरण की बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा रद्द, यहां जानें कब होगी ये परीक्षा

On: March 20, 2024 5:51 PM
Follow Us:
---Advertisement---

BPSC TRE 3.0 Exam Cancelled : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 15 मार्च को हुई दोनों शिफ्टों की तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा रद्द कर दी है। पेपर लीक होने के कारण आयोग ने यह फैसला लिया। बीपीएससी ने कहा है कि परीक्षा की नई विधि का ऐलान बाद में किया जाएगा।

पेपर लीक होने से आक्रोशित अभ्यर्थी बीते कई दिनों से परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे थे। सोशल मीडिया पर लगातार इसके लिए अभियान चलाया जा रहा था। नाराज अभ्यर्थियों ने 21 मार्च गुरुवार को बड़े आंदोलन की भी चेतावनी दी थी जिसके लिए उन्होंने बुधवार से ही पटना पहुंचना शुरू कर दिया था।

बिहार में सभी प्रमुख सरकारी नौकरियों और योजनाओं की नवीनतम अपडेट के लिए टेलीग्राम और WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें!

Join WhatsApp – Click Here

Join Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On What’s App Channel  – Click Here

आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की जांच के आधार पर एग्जाम निरस्त करने का फैसला लिया गया है। गौरतलब है कि 15 मार्च की सुबह झारखंड के हजारीबाग में करीब 300 अभ्यर्थी पेपर सॉल्व करते पकड़े गए थे।

बीपीएससी ने ईओयू से पेपर लीक से जुड़े ठोस सबूत मांगे थे। जांच की शुरुआत में आयोग ने यह भी कहा था कि ईओयू की रिपोर्ट में ऐसा कोई ठोस सबूत नहीं मिला है जिससे परीक्षा शुरू होने से पहले ही प्रश्न पत्र लीक होने की बात साबित हो सके।

परीक्षा से पहले ही लीक हो चुका था पेपर :

ईओयू की जांच में पाया गया कि 15 मार्च को हुई बीपीएससी टीआरई 3.0 का प्रश्न-पत्र कोलकाता स्थित प्रिंटिंग प्रेस से ही लीक हुआ था। इस नामले में गिरफ्तार मास्टरमाइंड विशाल कुमार चौरसिया ने प्रिंटिंग प्रेस के कुछ कर्मियों की मदद से अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पेपर आउट करवाया था।

पेपर की प्रिंटिंग पूरी होने से पहले ही पेन ड्राइव में इसे लाया गया था और बाहर लाकर इसे प्रिंट किया गया। इस वजह से इसमें सुरक्षा कोड या बार कोड नहीं है। ईओयू की जांच में यह बात सामने आई थी कि लीक हुए प्रश्नपत्र पर बार कोडिंग या सुरक्षा कोड नहीं थे। इससे साफ जाहिर हो गया था कि पेपर प्रेस में छपने के पहले ही आउट हो गए थे।

यह ख़बर अभी ताज़ा है और आप इसे सबसे पहले zeebihar.com पर पढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे अधिक जानकारी मिलेगी, हम इसे अपडेट कर रहें हैं। आप हमारे साथ जुड़े रहें और पाएं हर सच्ची ख़बर, सबसे पहले सिर्फ zeebihar.com पर।

इससे पहले परीक्षा की तारीख 15 मार्च की सुबह करीब 5 बजे हजारीबाग के कुर्य, पदमा और बरही स्थित कोहिनूर होटल एवं मैरेज हॉल में झारखंड पुलिस की मदद से सघन छापेमारी की गई थी। इस दौरान पाया गया कि होटलों के कई कमरों के अलावा मैरेज हॉल में 270 से अधिक अभ्यर्थियों को बैठाकर प्रश्न-पत्र का उत्तर रटवाया जा रहा था।

मौके से जब्त किए गए प्रश्न-पत्र का मिलान बीपीएससी कार्यालय से प्राप्त प्रश्न-पत्रों से कराया गया, जो हूबहू एक जैसे पाए गए। यानी परीक्षा में वितरित होने से पहले ही प्रश्न-पत्र सेटरों के पास पहुंच चुके थे।

87000 से अधिक पदों पर होनी है भर्ती :

बिहार में तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती के तहत 87000 से अधिक वैकेंसी को भरा जाना है। इसके लिए 4.63 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। प्राथमिक में 1,60,644, मध्य में 2,13,940, माध्यमिक में 1,44,735 और उच्च माध्यमिक में 61,986 ने आवेदन किया है।

वहीं इसमें कई अभ्यर्थियों ने कई वर्गों के लिए अलग-अलग आवेदन फॉर्म भरा है। ऐसी स्थिति में परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 5,81,305 के करीब है।

उपरोक्त सभी बिंदुओं की सहायता से हमने आपको पूरी नई अपडेट के बारे में बताया है ताकि आप इससे पूरा लाभ उठा सकें। आखिरकार, आर्टिकल के अंत में, हम आशा करते हैं कि यह आर्टिकल आप सभी को पसंद आया होगा, और आप इसे लाइक, शेयर और कमेंट करेंगे।

बिहार में सभी प्रमुख सरकारी नौकरियों और योजनाओं की नवीनतम अपडेट के लिए टेलीग्राम और WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें!

Join WhatsApp – Click Here

Join Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

BRABU PG Exam 2026

BRABU PG Exam 2026 Wrong Question Paper: दो बार गलत प्रश्नपत्र मिलने पर छात्रों का हंगामा, परीक्षा छोड़कर बाहर निकले परीक्षार्थी

SSC Exam Calendar 2026–27

SSC Exam Calendar 2026–27: नई परीक्षा तिथियों का शेड्यूल जारी, CGL, CHSL, JE, Stenographer, MTS, GD सहित सभी परीक्षाओं की जानकारी

JPU Website Hacked

JPU Website Hacked: जयप्रकाश विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर साइबर अटैक, कॉलेज पोर्टल खुलते ही दिखा आपत्तिजनक कंटेंट

Bihar Librarian Eligibility Test 2026

Bihar Librarian Eligibility Test 2026: बिहार में पहली बार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा! बिहार में पहली बार Eligibility Test, जानें पूरा परीक्षा पैटर्न

Bihar TRE-4 Recruitment 2026 Big Update

Bihar TRE-4 Recruitment 2026 Big Update: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का बड़ा बयान TRE-4 में होगी बंपर शिक्षक बहाली, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन

BPSC ADAO Exam Cancelled 2026 : बिहार लोक सेवा आयोग के सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी की परीक्षा रद्द