बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

स्नातक पार्ट-3 अपियरिंग कैंडिडेट नहीं ले सकेगे बीएड में दाखिले, जाने क्या है अनिवार्यता

On: April 13, 2021 9:29 AM
Follow Us:
---Advertisement---

राज्य के बीएड कॉलेजों में नामांकन के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। बीएड में दाखिले के लिए स्नातक पार्ट 3 के अपियरिंग छात्र वैलिड नहीं होंगे। बीएड में आवेदन के लिए जो न्यूनतम योग्यता तय की गई है, उसके मुताबिक अपियरिंग छात्र आवेदन नहीं कर सकेंगे। इसमें सभी के लिए निर्धारित अंकों के साथ स्नातक की डिग्री अनिवार्य है।

जबकि सत्र 2020-21 में किसी विश्वविद्यालय ने अभी तक परीक्षा भी नहीं ली है। सबसे पहले पटना विवि में 27 अप्रैल से परीक्षा का शेड्यूल निर्धारित किया गया था लेकिन अभी तक उस परीक्षा का शेड्यूल जारी नहीं हुआ।

Bihar B.Ed.Examination (CET B.Ed.):- 2021 यहाँ से करें Apply

बीएड प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, मानविकी, वाणिज्य में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री अनिवार्य है। वहीं बीई या बीटेक में गणित और विज्ञान में विशेषज्ञता वाले छात्र योग्य होंगे। न्यूनतम अंक 55 फीसदी है ।

शिक्षा शास्त्री प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से शास्त्री या संस्कृत मुख्य विषय के रूप में बीए या समतुल्य परम्परागत परीक्षा में न्यूनतम 50 फीसदी प्राप्तांक के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

Rn college Telegram group – Click here

Rn college Facebook group – Click here

Bihar University info – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now