बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

SCHOLARSHIP: अब संबद्ध कॉलेजों की छात्राओं को भी मिलेगी मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की राशि, यहां पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

On: September 29, 2022 1:58 PM
Follow Us:
---Advertisement---

BRABU: मुख्यमंत्री कन्या उत्थान की राशि अब अंगीभूत कॉलेजों के साथ संबद्ध कॉलेजों की छात्राओं को भी मिलेगी। उच्च शिक्षा निदेशालय ने पटना में बैठक कर यह फैसला लिया है।

यूनिवर्सिटी के डीएसडब्ल्यू प्रो अभय कुमार सिंह ने कहा

बिहार यूनिवर्सिटी के डीएसडब्ल्यू प्रो अभय कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि पहले सिर्फ अंगीभूत कॉलेजों की छात्राओं को ही कन्या उत्थान की राशि दी जाती थी पर अब निदेशालय ने संबद्ध कॉलेजों को भी इस योजना में शामिल करने का फैसला किया है।

कन्या उत्थान की राशि देने से पहले उनका सत्यापन किया जायेगा

डीएसडब्ल्यू ने बताया कि यूनिवर्सिटी की तरफ से 20 संबद्ध कॉलेजों के नाम कन्या उत्थान की राशि योजना में जोड़ने के लिए गये थे लेकिन अब सभी कॉलेजों शामिल किया जा रहा है। डीएसडब्ल्यू ने बताया कि संबद्ध कॉलेजों को कन्या उत्थान की राशि देने से पहले उनका सत्यापन किया जायेगा। इसके लिए एक फार्मेट बनाया गया है।

इसमें कॉलेजों को बताना होगा कि उन्हें संबद्धता कब मिली, कितनी छात्राएं वहां पढ़ती हैं, किन विषयों में उन्हें संबद्धता है। हर वर्ष कितना दाखिला होता है। डीएसडब्क्ल्यू ने कहा कि कॉलेज जब फार्मेट भर कर दे देंगे तब इसकी जांच की जायेगी और उसके बाद सत्यापन किया जायेगा ।

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2022: स्नातक पास मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के 3500 छात्राओं का आवेदन रद्द, ऐसे करना होगा फिर से सुधार, यहां से करे स्टेटस चेक

यूनिवर्सिटी की 1810 छात्राओं के कन्या उत्थान की राशि पास हो गई

सत्यापन की रिपोर्ट को उच्च शिक्षा निदेशालय भेजा जायेगा। वहां से कॉलेजों के नाम पोर्टल पर चढ़ाये जायेंगे। डीएसडब्ल्यू ने बताया कि यूनिवर्सिटी की 1810 छात्राओं के कन्या उत्थान की राशि पास हो गई है, एक से दो दिन में यह खाते में चली जायेगी।

परीक्षा फॉर्म समेत अन्य सभी अपडेट के लिए Join करे

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now