बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BIHAR CET B.Ed Admission: B.Ed सत्र 2022-24 में नामांकन के लिए कल खुलेगा पोर्टल, ऑफिशियल नोटिस जारी

On: September 11, 2022 5:56 AM
Follow Us:
---Advertisement---

Bihar B.Ed. Admission 2022-24 : बिहार राज्य
के B.Ed कॉलेजों में सत्र 2022-24 में नामांकन के लिए कल 12 सितंबर को एकबार फिर से LNMU पोर्टल खोलने जा रहा है। जल्द ही 3rd मेरिट सूची जारी की जाएगी।

वेबसाइट पर दिखेगी खाली सीटों की सूची

LMNU CET B.Ed की ऑफिशियल वेबसाइट पर कॉलेजों की खाली सीटों की रिक्तियां दिखेगी। वैसे अभ्यर्थी जो रजिस्टर्ड हैं लेकिन 1st व 2nd काउंसिलिंग में जिन्हें कॉलेज आवंटित नहीं किया गया। वैसे अभ्यर्थी 13 व 14 सितंबर को वरीयता का पुन चयन कर सकते हैं।

कॉलेज आवंटन इसी महीने के 20 सितंबर को प्रदर्शित किया जाएगा

एक छात्र अधिकतम 12 कॉलेज का चयन कर सकते हैं। वहीं सफल अपंजीकृत अभ्यर्थी 15 व 16 सितंबर को रजिस्ट्रेशंस करवाकर वरीयता के साथ अपने कॉलेज का चयन कर सकते हैं। वहीं कॉलेज आवंटन इसी महीने के 20 सितंबर को प्रदर्शित किया जाएगा।

तीसरे चरण की काउंसिलिंग के लिए दिशा-निर्देश

(तीसरे चरण की काउसेल्लिंग में सम्मिलित होनेवाले अभ्यर्थी निम्नांकित बातों का ध्यान रखें)

  • संबंधित महाविद्यालयों के लिए रिक्तियों को दिनांक 12 सितम्बर, 2022 को वेबसाइट www.biharcetbed inmu.in पर दिखाया जाएगा।
  • पंजीकृत लेकिन प्रथम एवं द्वितीय काउंसलिंग में जिन्हें कॉलेज आवंटित नहीं किया गया था, वे अभ्यर्थी 13 और 14 सितंबर, 2022 को अपने कॉलेज की वरीयता का पुनः चयन कर सकते हैं। अधिकतम 12 कॉलेजों का चयन किया जा सकता है।
  • सफल अपंजीकृत अभ्यर्थी 15 और 16 सितम्बर 2022 पंजीकरण करवाकर वरीयता के साथ अपने कॉलेज चयन कर सकते हैं।
  • कॉलेज आवंटन 20 सितम्बर, 2022 को प्रदर्शित किया जायेगा।
  • अभ्यर्थी सीट की स्वीकृति एवं आंशिक शुल्क भुगतान 21 से 26 सितम्बर, 2022 तक कर सकते हैं।
  • संबंधित महाविद्यालयों में पेपर सत्यापन एवं नामांकन 21 से 27 सितम्बर, 2022 तक किया जाएगा।

LMNU राज्य नोडल पदाधिकारी ने बताया

बिहार B.Ed के राज्य नोडल पदाधिकारी प्रो. अशोक कुमार मेहता ने बताया कि वैसे अभ्यर्थी जिन्हें नामांकन 1st और 2nd मेरिट लिस्ट में काउंसिलिंग का मौका नहीं मिला था। इन्हें एक और मौका दिया जा रहा है। इसकी सूचना वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है।

LMNU: LNMU का एक और कारनामा, गवर्नर के बाद अब स्टूडेंट के एडमिट कार्ड पर लगा दी PM की तस्वीर

परीक्षा फॉर्म समेत अन्य सभी अपडेट के लिए Join करे

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now