बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU UG ADMISSION 2022: 2 हजार छात्रों ने रोकी स्नातक के एक लाख 46 हजार विद्यार्थियों के नामांकन की राह

On: August 11, 2022 7:06 AM
Follow Us:
---Advertisement---

BRABU UG ADMISSION 2022: बिहार विश्वविद्यालय में दो हजार छात्र-छात्राओं ने 1.46 लाख विद्यार्थियों के नामांकन की राह रोक रखी है। इन विद्यार्थियों ने स्नातक में नामांकन के समय इंटर में प्राप्त अंकों की गलत जानकारी फार्म में भर दी थी।

इस कारण मेधा सूची जारी करने में विलंब

मेधा सूची बनाने के क्रम में जब आवेदनों की जांच की गई तो इसमें यह गड़बड़ी सामने आई। इसके बाद विश्वविद्यालय ने आवेदनों की बारीकी से जांच की। इस कारण मेधा सूची जारी करने में विलंब हो रहा है।

सूची एक साथ जारी की जाएगी

इधर, अध्यक्ष छात्र कल्याण डा.अभय कुमार सिंह ने बताया कि 13 अगस्त को स्नातक और पीजी दोनों की पहली मेधा सूची एक साथ जारी की जानी थी। स्नातक की मेधा सूची 90 हजार और पीजी की मेधा सूची 68 सौ विद्यार्थियों के लिए जारी होगी।

पीजी के लिए 16 से 22 अगस्त तक का समय नामांकन के लिए दिया जाएगा। कालेजों व पीजी विभाग में प्रतिदिन होने वाले नामांकन की स्थिति से विश्वविद्यालय को अवगत कराने को कहा गया है। अध्यक्ष छात्र कल्याण ने कहा कि दो बार मेधा सूची जारी करने के बाद जो विद्यार्थी नामांकन लेंगे।

BRABU : इंतजार की घड़ी खत्म! बिहार यूनिवर्सिटी आज जारी करेगा पीजी की 1st मेरिट लिस्ट, यहां से कर पाएंगे डाउनलोड

उनकी कक्षाओं का संचालन शुरू करा दिया जाएगा। इसके बाद तीसरी मेधा सूची जारी की जाएगी। इसकी तैयारी की जा रही है। बता दें कि स्नातक और पीजी में नामांकन के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी लंबे समय से मेधा सूची जारी होने की प्रतीक्षा में हैं।

45 से कम अंक वाले विषय में भी दे दिया स्नातक का विकल्प

यूएमआइएस कोआर्डिनेटर प्रो.टीके डे ने बताया कि पांच सौ से अधिक ऐसे विद्यार्थियों ने आवेदन के समय गड़बड़ी की है। इन्होंने जिस विषय में इंटर में 45 अंक से कम हैं। उन्हें स्नातक का मुख्य विषय का विकल्प दे दिया है।

ऐसे में उन्हें उस विषय में नामांकन का मौका नहीं मिल पाएगा। कहा कि प्रविधान के अनुसार जिस विषय में 45 या इससे अधिक अंक हो। उसी में स्नातक का मुख्य विषय का विकल्प दिया जा सकता है। ऐसे में आवेदन को एडिट करने का विकल्प मिलने पर ऐसे आवेदकों को मौका दिया जाएगा।

1.55 लाख सीटों के लिए 1.47 लाख आए हैं आवेदन

स्नातक में 1.55 लाख सीटें निर्धारित हैं। इसके लिए एक लाख 46 हजार 987 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। पिछले वर्ष की तुलना में 10 हजार कम आवेदन प्राप्त हुए हैं। वहीं पीजी में भी आठ हजार कम आवेदन आए हैं। बताया जा रहा है कि विलंब सत्र और परीक्षाएं बेपटरी होने के कारण विद्यार्थी आसपास के विश्वविद्यालयों में शिफ्ट कर जा रहे हैं।  

परीक्षा फॉर्म समेत अन्य सभी अपडेट के लिए Join करे

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

BSEB : इंटर में नामांकन के लिए आज इतना बजे जारी होगी पहली मेरिट लिस्ट, यहां से कर पायेंगे चेक और डाउनलोड

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now