बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU TDC PART 2 EXAM : पार्ट-2 की परीक्षा 40 केंद्रों पर शुरू, दर्जनों छात्र बिना एडमिट कार्ड के हुए शामिल

On: July 29, 2022 3:01 PM
Follow Us:
---Advertisement---

BRABU TDC PART 2 EXAM : बिहार यूनिवर्सिटी में स्नातक पार्ट-2 की परीक्षा बुधवार को 40 केंद्रों पर शुरू हुई। दर्जनों छात्रों ने पहले दिन बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा दी। छात्रों ने बताया कि वे एडमिट कार्ड लेने के लिए यूनिवर्सिटी गए थे, लेकिन हड़ताल के कारण उन्हें एडमिट कार्ड नहीं मिल सका।

चार कॉलेजों के छात्रों को परीक्षा का एडमिट कार्ड नहीं मिल सका

हालांकि, परीक्षा देने में उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई। कुछ छात्रों ने बताया कि उन्हें कॉलेज की और से तात्कालिक एडमिट कार्ड दिया गया। चार कॉलेजों के छात्रों को परीक्षा का एडमिट कार्ड नहीं मिल सका था।

कॉलेज के प्राचार्य अपने स्तर से एडमिट कार्ड दे दें

इस पर परीक्षा विभाग ने मंगलवार देर शाम सभी कॉलेज के प्राचार्यों को ईमेल से पत्र भेजा था कि जिन छात्रों को परीक्षा फॉर्म अपडेट नहीं होने से एडमिट कार्ड नहीं मिले हैं, उन्हें कॉलेज के प्राचार्य अपने स्तर से एडमिट कार्ड दे दें और इसकी सूचना परीक्षा विभाग को भेज दें।

BRABU TDC Part 2 Exam 2021 : स्नातक पार्ट- 2 की परीक्षा आज से, सैकड़ों छात्र एडमिट कार्ड के लिए भटकते रहे, जानिए परीक्षा नियंत्रक ने क्या कहा

छात्रों ने बताया कि परीक्षा में आसान सवाल आये

इसके बाद कई छात्रों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट दिया गया। परीक्षा के दौरान एमडीडीएम कॉलेज में हिन्दी की परीक्षा में कई छात्राओं की कॉपी छीनी गई। पार्ट-2 की परीक्ष देने वाले छात्रों ने बताया कि परीक्षा में आसान सवाल आये थे। परीक्षा में एक लाख छात्र शामिल हो रहे हैं।

परीक्षा फॉर्म समेत अन्य सभी अपडेट के लिए Join करे

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

BRABU TDC Part 1 Exam 2023 : छह महीने पढ़कर 12 महीने की परीक्षा देंगे स्नातक के 1.50 लाख छात्र, DSW ने बताया यह वजह

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now