बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU : रिजल्ट को ठीक कराने के लिए पीजी की छात्रा ने PM मोदी को लिखा पत्र, तो रिजल्ट सुधार करने में जुटा बिहार यूनिवर्सिटी, यहां जाने क्या है मामला

On: July 23, 2022 9:05 PM
Follow Us:
---Advertisement---

BRABU : LS कॉलेज की जूलॉजी विषय की छात्रा अनुराधा कुमारी ने अपने पेंडिंग रिजल्ट को ठीक कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाई।

पीएम को पत्र भेजने की जानकारी मिलते ही विवि प्रशासन तुरंत उसके रिजल्ट को ठीक करने में जुट गया। वह पीजी सत्र 2018-20 की छात्रा है।

प्रतिलिपि उसने प्रधानमंत्री, यूजीसी के अध्यक्ष, राज्यपाल, मुख्यमंत्री को भी भेजी

शुक्रवार को विवि के अधिकारियों के पास एक पत्र आया। इसमें छात्रा अनुराधा ने अपने पेंडिंग रिजल्ट के बारे में लिखा था। इसकी पत्र की प्रतिलिपि उसने प्रधानमंत्री, यूजीसी के अध्यक्ष, राज्यपाल, मुख्यमंत्री को भी भेजी है।

पीजी की है छात्रा, आवेदन देने पर भी कार्रवाई नहीं

पत्र की प्रतिलिपि देखते ही यूनीवर्सिटी में हड़कंप मच गया और आनन-फानन तैयार करने का निर्देश उसका रिजल्ट तैयार करने का निर्देश परीक्षा विभाग को दिया गया।

BRABU UG Admission 2022 : स्नातक सत्र 2022-25 में आवेदन के लिए एक बार फिर खुलेगा पोर्टल, यहाँ जाने कब से शुरू होगा आवेदन

एईसी 1 विषय का नंबर उसकी मार्क्सशीट पर नहीं चढ़ाया गया

छात्रा अनुराधा ने अपने पत्र में कहा था कि उसने सभी विषयों की परीक्षा दी थी, लेकिन एईसी 1 विषय का नंबर उसकी मार्क्सशीट पर नहीं चढ़ाया गया जिससे उसका रिजल्ट पेंडिंग हो गया। इसके बाद कॉलेज से आवेदन अग्रेसित कराकर कई बार विवि को दिया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

पीएम से गुहार लगाई कि यूनीवर्सिटी की लापरवाही से उसका एक वर्ष खराब हो गया

इसके बाद मैंने फिर से सेमेस्टर थ्री की परीक्षा दी। उसके बाद भी उसका रिजल्ट पेंडिंग ही रहा। जब चौथे सेमेस्टर की परीक्षा हुई तब भी रिजल्ट ठीक नहीं किया गया। उसने पीएम से गुहार लगाई कि यूनिवर्सिटी की लापरवाही और उपेक्षापूर्ण रवैये से उसका एक वर्ष खराब हो गया।

परीक्षा फॉर्म समेत अन्य सभी अपडेट के लिए Join करे

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

BRABU : UGC का पैसा नहीं लौटने पर बिहार यूनिवर्सिटी के सभी प्राचार्य तलब, जाने क्या है मामला

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now